PM Modi Kharge Youth Report Card : मोदी का युवाओं से संवाद, ‘दिमागी नक्सल’ पर फिर फसाद,‘दिमागी नक्सल’ बनाम ‘रिपोर्ट कार्ड’, किससे मांगे युवा जवाब ?
PM Modi Kharge Youth Report Card : दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 7.8% GDP वृद्धि, विकास परियोजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि कुछ लोग हर विकास कार्य का विरोध करते हैं और देश की उपलब्धियों को स्वीकार नहीं कर पाते। इसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि युवाओं के पास भी अपना रिपोर्ट कार्ड है, जिसमें बेरोजगारी, लंबित भर्तियां, पेपर लीक, महंगी शिक्षा और छात्रवृत्तियों में कमी जैसे मुद्दे शामिल हैं। खड़गे ने आरोप लगाया कि युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय राजनीतिक कटाक्ष किए जा रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी के SRCC में युवाओं से संवाद के दौरान ‘दिमागी नक्सल’ और ‘नाराज फूफा’ जैसे तंज पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार किया है। खड़गे ने आरोप लगाया कि युवाओं के सवालों का जवाब देने के बजाय प्रधानमंत्री का भाषण राजनीतिक हमले में बदल गया। एक तरफ मोदी का दावा कि देश की तरक्की में अड़ंगा डालने वाली सोच को पहचानना जरूरी है… दूसरी तरफ खड़गे का सवाल, युवा रोजगार, शिक्षा और भविष्य का हिसाब मांग रहा है। तो क्या युवाओं के मंच से शुरू हुई ये बहस आने वाले सियासी समीकरण की लड़ाई का नया नैरेटिव तैयार कर रही है क्या ‘दिमागी नक्सल’ बनाम ‘युवा रिपोर्ट कार्ड’ की सियासत आगे और तेज होगी ? युवाओं से संवाद के मंच पर मोदी का विपक्ष पर वार…और विपक्ष का पलटवार… क्या आगे और सियासत गरमाईगी। अब SRCC में मोदी का विपक्ष पर प्रहार है, और खड़गे का पलटवार… ऐसे सवाल यही है कि क्या युवा मंच सियासी अखाड़ा बन गया है।क्या युवा अब सियासत का सबसे बड़ा एजेंडा बन गया है।युवाओं के मंच पर मोदी का विपक्ष पर वार पलटवार… ‘दिमागी नक्सल’ पर बढ़ती सियासी तकरार… पर करेंगे चर्चा लेकिन पहले देखिये ये रिपोर्ट।।
PM Modi Kharge Youth Report Card : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। खड़गे का आरोप है कि आज का युवा अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर सरकार से सवाल पूछ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री उसकी पहुंच से बाहर हैं। खड़गे ने सरकार पर अपनी नाकामियां छिपाने के लिए ‘नाराज फूफा’ और ‘दिमागी नक्सल’ जैसे जुमलों का सहारा लेने का आरोप लगाया है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में छात्रों से किए संवाद को राजनीतिक भाषण बताते हुए X पर पोस्ट किया कि मोदी जी दिल्ली विश्वविद्यालय के SRCC में गए। यह देश के युवाओं, शिक्षा और उनके भविष्य पर संवाद का अवसर था। लेकिन अफसोस, युवाओं के सवालों का सामना करने के बजाय भाषण फिर एक राजनीतिक प्रचार में बदल गया। खड़गे ने लिखा कि कभी नाराज फूफा तो कभी दिमागी और अर्बन नक्सल। जुमले बदलते रहते हैं, पर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां नहीं बदलती। उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री जी, आउटरीच तभी करनी पड़ती है, जब आप आउट ऑफ रीच हो जाते हैं। प्रधानमंत्री जी ने अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाया। देश का युवा भी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा है। पीएम मोदी ने यहां अपनी लाल किले पर दी गई 15 अगस्त की स्पीच का जिक्र किया। बोले- मैंने उस दिन ‘दिमागी नक्सल’ कहकर होम्योपैथी की ऐसी गोली दी, जिससे सारे विरोधी बौखलाने लगे।
PM Modi Kharge Youth Report Card : अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। अब विपक्ष का आरोप है कि सरकार अपनी नाकामियां छिपाने के लिए हर साल विपक्ष को नए-नए विशेषण देती है। नए नए जुमले लाती है। तो वहीं बीजेपी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास में रोड़ा अटकाने वाली एक खास नकारात्मक मानसिकता का जिक्र किया था, जिसे कांग्रेस नेताओं ने खुद पर लागू कर लिया है। बहरहाल अब प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में अपने संबोधन के दौरान विकास कार्यों का विरोध करने वालों पर कटाक्ष किया। तो वहीं विपक्ष अब जुमलों की राजनीति को लेकर प्रधानमंत्री को अपने निशाने पर ले रहा है। कहा जा सकता है कि अब युवाओं के सवालों से सियासत गरमाई हुई है, युवाओं के मुद्दे… अब सियासत का नया रणक्षेत्र बन गए हैं ? जिसके बाद सरकार और विपक्ष दोनों का फोकस युवाओं पर है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आने वाले सियासी समीकरणों का लाभ और चुनावी फायदा किसे कितना मिलेगा ये देखने वाली बात होगी।।
read more : CM Mohan Yadav UAE Visit : विकास-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का UAE दौरा


