CM Mohan Yadav UAE Visit :सरकार की निवेश नीतियों पर बढ़ा भरोसा,वैश्विक निवेश के नए अवसरों पर फोकस
CM Mohan Yadav UAE Visit :मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर संवाद, संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख निवेशकों, उद्योग समूहों और वैश्विक कारोबारी नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इस दौरान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट के नए अवसर मिलने के साथ ही, मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं को नये आयाम मिलने की उम्मीद है। मध्यप्रदेश में तेजी से औद्योगिक विकास और वैश्विक निवेश के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 से 9 सितंबर तक तीन दिन के लिए दुबई में हैं। वहां वे UAE के बड़े उद्योगपतियों, निवेशकों और बिजनेस की दुनिया के दिग्गजों से मिलेंगे। इस दौरे का मकसद एक ही है, मध्य प्रदेश को दुनिया के सामने एक बड़े निवेश वाले राज्य के तौर पर पेश करना और प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा रोजगार और उद्योग लाना। मुख्यमंत्री निवेशकों को राज्य की औद्योगिक क्षमता और निवेश के लिए अनुकूल माहौल के बारे में भी जानकारी देंगे। निवेश आकर्षित करने के लिहाज से मध्य प्रदेश के लिए मोहन यादव का यह दौरा अहम माना जा रहा है। अब मुख्यमंत्री का बड़े कारोबारियों से सीधा संवाद है, निवेशानुकूल नीतियों से बढ़ा निवेशकों में भरोसा है, मध्यप्रदेश में निवेश के नए अवसरों पर फोकस है, और दुबई से आएगा निवेश, समृद्ध होगा मध्य प्रदेश।।।इसी विषय पर करेंगे चर्चा लेकिन पहले देखिये ये रिपोर्ट।।।।
CM Mohan Yadav UAE Visit :आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश की सूरत बदल जाएगी। यहां रोजगार-निवेश और पर्यटन की वो धारा बहेगी, जो राज्य की तकदीर बदल देगी। प्रदेश में हजारों करोड़ का निवेश आने की संभावना है, जो मध्यप्रदेश को बाकी राज्यों से काफी आगे कर देगा। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 से 9 सितंबर के बीच दुबई प्रवास पर हैं। वे वैश्विक आयोजन ‘AIM कांग्रेस-2026’ में न केवल सहभागिता करेंगे, बल्कि ‘इन्वेस्ट एमपी-2026’ में निवेश संवाद भी करेंगे। दुबई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के तीन दिवसीय कार्यक्रम…डालते हैं एक नजर..दुबई दौरे के दौरान होने वाली बिजनेस बैठकों से मध्य प्रदेश के लिए संभावित निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार का मकसद बड़े अंतरराष्ट्रीय इंडस्ट्री ग्रुप्स और निवेशकों को राज्य में लाना है, ताकि नई औद्योगिक इकाइयां शुरू हो सकें और रोजगार के मौके बढ़ सकें। दुबई पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक ताकत बन रहा है और मध्यप्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य है कि लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, एग्रीकल्चर, रियल एस्टेट सहित हर क्षेत्र में निवेश आए, व्यापार बढ़े और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हों।
CM Mohan Yadav UAE Visit :मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स के सामने मध्य प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, इंफ्रास्ट्रक्चर और अलग-अलग सेक्टर में मौजूद अपार संभावनाओं को पेश करेंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश अपनी औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों, कुशल मानव संसाधन और निवेश के अनुकूल नीतियों के कारण वैश्विक निवेश के लिए बेहतर विकल्प बन रहा है। हमें विश्वास है कि यूएई और मध्यप्रदेश के बीच व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई मिलेगी और निवेशक मध्यप्रदेश की विकास यात्रा में भागीदार बनेंगे। दुबई में निवेश का यह महाकुंभ मध्यप्रदेश की दृष्टि के काफी अहम है। यह राज्य में न केवल निवेश के द्वार खोलेगा, बल्कि रोजगार और पर्यटन को भी गति प्रदान करेगा। निवेश का यह प्रयास मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। सरकार का कहना है कि मध्य प्रदेश में किफायती लैंड बैंक और निवेशानुकूल आसान नीतियां, दुनिया भर के निवेशकों को एक अच्छे विकल्प के तौर पर निवेश के लिये एक बड़ा मंच साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में दुनिया के वे निवेशक शामिल होते हैं, जो किसी भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखते हैं। मध्यप्रदेश की क्षमता के मुकाबले उसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान अभी कम है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी, मध्यप्रदेश पवेलियन, ओडीओपी प्रदर्शन और मीडिया संवाद से राज्य एक ‘ग्लोबल निवेश गंतव्य’ के रूप में उभरकर सामने आएगा। इससे जीआईएस-2027 की तैयारी को भी मजबूती मिलेगी। इससे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का निवेश-रोजगार का संकल्प भी पूरा होता दिखाई देगा।
read more : Bipasha Basu Movie : ‘जिस्म’ साइन करते ही बिपाशा बसु को मिली थी करियर खत्म होने की चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था फिल्म मत करो


