Indore Metro Commercial Service : तेज, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होगा परिवहन,वातानुकूलित ट्रेनों से यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव
Indore Metro Commercial Service : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की दूरदर्शी सोच से मध्यप्रदेश में आधुनिक और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है….आर्थिक राजधानी इंदौर में सार्वजनिक परिवहन को नया आयाम देने जा रहा मेट्रो प्रोजेक्ट एक और ऐतिहासिक मील के पत्थर पर पहुंच गया है..गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक के कॉरिडोर पर शनिवार से कमर्शियल ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है…जिसका मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक मेट्रो विस्तार का भव्य शुभारंभ किया..इससे गांधीनगर से मालवीय नगर तक करीब 17 किलोमीटर के रूट पर मेट्रो का सफर शुरु हो गया है..और शहर के बड़े हिस्से को तेज और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिली है….6 सितंबर से इंदौर में कुल 16 मेट्रो स्टेशन संचालित होंगे…मेट्रो के इस विस्तार को करीब 2850 करोड़ रुपये की लागत से गति दी जा रही है….
Indore Metro Commercial Service : कमर्शियल संचालन की अनुमति मिलने के बाद यात्री अब तय किए गए स्टेशनों के बीच यात्रा कर सकेंगे….जिससे न केवल यातायात का दबाव घटेगा, बल्कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी..इंदौर मेट्रो की आधुनिक, पूरी तरह वातानुकूलित ट्रेनें यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी…सभी स्टेशनों पर डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी आधारित सुरक्षा व्यवस्था, एस्केलेटर, लिफ्ट और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध हैं…यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर मेट्रो में ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन प्रणाली पहले से संचालित है…सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि पर्यावरण अनुकूल, सुरक्षित और समयबद्ध सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में ये अहम कदम है और विस्तारित मेट्रो सेवा से शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों के बीच यात्रा ज्यादा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी…
read more : Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव


