Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी राहत
Bhopal Master Plan : भोपाल के रहवासी इलाकों में चल रही सीलिंग की कार्रवाई और व्यापारियों के विरोध के बीच भोपाल के मास्टर प्लान का खाका तैयार कर लिया गया है…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के बहुप्रतीक्षित भोपाल मास्टर प्लान 2047 के नए ड्राफ्ट को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है…इसके साथ ही भोपाल के नागरिकों और व्यापारियों का पिछले 21 साल का लंबा इंतजार खत्म होने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा है…क्योंकि साल 2005 के बाद से शहर का कोई नया मास्टर प्लान लागू नहीं हो पाया था…इस नए मास्टर प्लान से शहर के व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों का वर्गीकरण स्पष्ट होने की उम्मीद है.. जिससे कारोबारियों को बड़ी राहत मिल सकती है…इस नए रोडमैप को साल 2047 तक भोपाल की अनुमानित आबादी, कमर्शियल और रेजिडेंशियल जरूरतों और स्मार्ट सिटी के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है..
Bhopal Master Plan : इस बीच नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि सीलिंग की कार्रवाई से पूरे भोपाल के व्यापारी परेशान हो रहे हैं…नगरीय प्रशासन विभाग के सभी बड़े अधिकारी वकीलों के साथ चर्चा कर रहे हैं…कोई न कोई ऐसा रास्ता निकाला जाएगा, जिससे भोपाल के लोगों को कोई नुकसान ना हो…उन्होंने कहा कि भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर भी चर्चा चल रही है..इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा.. दरअसल भोपाल में सीलिंग की कार्रवाई चल रही है.. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद रहवासी इलाकों में चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर नगर निगम ने पहले नोटिस जारी किया था.. नोटिस जारी होने के बाद कुछ संस्थानों ने खुद ही बंद कर लिया. इसके बाद नगर निगम ने दुकानें सील करने की कार्रवाई की जा रही है…


