,

India Post GDS Recruitment: डाक विभाग में 25 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

- Advertisement -
Ad imageAd image
India Post GDS Recruitment

BY: Yoganand Shrivastva

India Post GDS Recruitment भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत 25 हजार से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देशभर के विभिन्न डाक सर्किलों और डिवीजनों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि चयन के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

दो चरणों में होगी आवेदन प्रक्रिया

India Post GDS Recruitment भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। सबसे पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। ओटीआर की शुरुआत 31 अगस्त 2026 से होगी। इसके बाद 2 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 23 और 24 सितंबर को करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

India Post GDS Recruitment इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची से किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

योग्यता और आयु सीमा

India Post GDS Recruitment आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। गणित और अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित राज्य या सर्किल की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Read this: Chitrakoot Flood: रात्रि में की समीक्षा, सुबह होते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बांटी राहत सामग्री

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले