CM Mohan Yadav Tikamgarh Visit : लाड़ली बहनों ने राखी बांधकर किया लाड़ले भाई का स्वागत
CM Mohan Yadav Tikamgarh Visit : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 21 अगस्त को टीकमगढ़ प्रवास के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र तखा का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी बेटियों, लाड़ली बहनों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही दीदियों ने उन्हें रक्षासूत्र (राखी) बांधी। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों को भेंट स्वरूप साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छाता उपहार में देकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को लाड़-दुलार किया और आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों को गुलाब का फूल देकर उनका नाम पूछा और स्नेहपूर्वक सवाल किया, “आपको खाने में क्या मिलता है?” बच्चों ने भी मासूमियत से जवाब दिया, “नाश्ता और खाना”। इसके बाद उन्होंने कहा कि “खाते हो कि नहीं?” जिस पर बच्चों ने उत्साह से उत्तर दिया, “हां, खाते हैं।” उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण नाश्ता और भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
CM Mohan Yadav Tikamgarh Visit : नन्हीं बालिका वैष्णवी को दिया शबाशीष
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने हाथों से नन्हीं बालिका वैष्णवी को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने बच्ची के उज्जवल भविष्य का शुभाशीष दिया। उन्होंने बच्चों और गर्भवती-धात्री माताओं के लिए शुद्ध पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र की रसोई कक्ष का विशेष रूप से अवलोकन किया। सीएम डॉ. यादव ने तखा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर जनता का अभिवादन किया और उनकी समस्याओं को सुना।
CM Mohan Yadav Tikamgarh Visit : डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ जिले के भ्रमण के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय भवन में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चैंबर, लैब के ब्लड सैंपल सेंटर, ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने सर्पदंश के मरीज एवं एक्सीडेंट के मरीज से मुलाकात कर उनके परिजनों से उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सालय के एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनआरसी केंद्र में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों को सेहत की टोकरी वितरित की।


