Gen Z Protest India : दिल्ली पुलिस के जवाब, सरकार ने दिया साथ, सुप्रीम कोर्ट करेगा न्याय ,GENZ का संकेत, हक की लड़ाई के लिए नहीं झुकने का संदेश
Gen Z Protest India : नमस्कार स्वदेश agenda देख रहे है आप… देशभर में हाल ही में हुए जेन-जी (Gen-Z) और युवाओं के प्रदर्शनों ने एक बड़ा संकेत दिया है, कि वो ज्यादती के आगे झुकेंगे नहीं और अपने हक़ के लिए लड़ जायेंगे | बड़ा आन्दोलन चाहे जंतर मंतर का रहा हो या झारखंड में प्रदर्शन का…दोनों ही जगह सरकार को genz की बात माननी पड़ी है | genz ने जिस तरह से अपनी ताकत दिखाई है, उसने सरकार को आगामी समय के लिए एक नई रणनीति पर काम करने के लिए मजबूर कर दिया है | और ऐसा प्रदर्शन के बाद आ रही माननीयों की प्रतिक्रिया से साफ़ पता चलता है | genz को पहले बुरा भला बोलने वाले माननीय अब उन्हें देश का भविष्य बता रहे है उनकी सराहना कर रहे है | जो एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि किया genz आगामी चुनाव में एक बड़ा फैक्टर होगा ? इसी पर करेंगे विस्तार से चर्चा उससे पहले देखिये ये रिपोर्ट |
Gen Z Protest India : देश में GENZ के दो बड़े प्रदर्शन हाल ही में ख़त्म हुए है….इन प्रदर्शनों में फायरिंग, लाठीचार्ज और पुलिस के रवैए को लेकर विपक्ष ने संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरा भी था…दरअसल प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर गोली चलने के आदेश को लेकर लगातार सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था…विपक्ष ने सदन में छात्रों के मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह से जवाब देने की मांग की थी..लेकिन वो पूरी नहीं हो पाई ..लेकिन genz के आंदोलन को अराजकता कहने वाले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अब कहा कि जेन-जी हमारे बच्चे है, उनसे बातचीत जरूरी है..लेकिन (CJP) फाउंडर अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता है छात्र नेता कैसे बन गए ? रिजिजू ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा ..
Gen Z Protest India : किरेन रिजिजू के साथ ही genz को लेकर तमाम प्रतिक्रियाओं ने जोर पकड़ा है, इस बीच दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि CJP का संसद मार्च गैरकानूनी था…जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कई हिस्ट्रीशीटर भी आ गए थे…जिन्होंने बैरिकेड तोड़े और पुलिस से मारपीट की… जिससे प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं रहा। हालात संभालने के लिए बल प्रयोग किया गया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग नहीं किया गया। वहीं सिवान (Siwan) के जेपी चौक पर बिहार बंद के दौरान हुई फायरिंग केस में बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया है कि भीड़ में फंसे एक सिपाही ने आत्मरक्षा में AK-47 से हवा में 4 राउंड गोलियां चलाई थी.. इस मामले में आरोपी सिपाही अभिषेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है और 3 एफआईआर दर्ज कर 100 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है..
Gen Z Protest India : इधर झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ Gen-Z का प्रदर्शन लगभग 24 दिनों तक चला…छात्रों के भारी दबाव और सरकार के साथ कई दौर की बैठकों के बाद आंदोलनकारी युवाओं की मांग पर सरकार ने सकारात्मक कदम उठाए और परीक्षाएं रद्द कर दी गईं..जबकि 12 साल में हुई परीक्षाओं की जांच की बात भी मान ली है….जिससे इस छात्र आंदोलन को Gen-Z की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है..
Gen Z Protest India : लेकिन इन सबके बीच जेन जी को लेकर लोगों की राय भी बदल रही है…. RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में भारत के युवाओं और Gen Z को देश का डेमोग्राफिक डिविडेंड बताया.. उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को सही तरीके से तैयार और प्रशिक्षित किया जाए, तो वे देश के लिए बड़ी संपत्ति बन सकते हैं…इधर योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि इस वक्त देश का सबसे बड़ा मुद्दा बच्चों का भविष्य बचाना है…उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक आंदोलन जरूरी है
Gen Z Protest India : बहरहाल देशभर में हाल ही में हुए जेन-जी और युवाओं के प्रदर्शनों ने साफ संकेत दिया है कि नई पीढ़ी शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी और करियर को लेकर गहरी असंतुष्टि और गुस्से में है.. यह आंदोलन केवल पारंपरिक राजनीतिक विरोध न होकर मीम्स, सोशल मीडिया और अनोखे तरीकों से अधिकारों की मांग करने वाला एक नया और मुखर रूप बनकर उभरा है.. जो अब इतनी जल्दी शांत होने वाला नहीं है | युवाओं के इस दबाव और मुखरता ने राजनीतिक दलों और हुक्मरानों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वो युवाओं की प्राथमिकताओं और रोजगार के मुद्दों को अब नजरअंदाज नहीं कर सकते..
read more : Ladli Behna Yojana 39th Installment : सीएम डॉ. यादव 19 को लाड़ली बहनों को ट्रांसफर करेंगे 2148 करोड़, मैहर को देंगे 256 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात


