,

Atal Bihari Vajpayee Tribute: अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्र प्रथम के भाव से किया काम

Atal Bihari Vajpayee Tribute

Atal Bihari Vajpayee Tribute पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

डिप्टी सीएम और भाजपा नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

Atal Bihari Vajpayee Tribute श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम योगी बोले- अटल जी के विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे

Atal Bihari Vajpayee Tribute मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि अटल जी अपने दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

सीएम योगी ने कहा, “अटल जी इरादों के अटल थे। उन्होंने राष्ट्र प्रथम के भाव से काम किया और देश को नई दिशा देने का कार्य किया।” उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Read this: Hardoi Snake Bite Case: हरदोई में सांप के डसने के बाद युवक की बची जान, डॉक्टरों और भाई की सतर्कता आई काम

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…