BY
Yoganand Shrivastava
Fake Doctors Mumbai महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। गोवंडी, देवनार और बांद्रा पूर्व क्षेत्रों में चल रहे पांच क्लीनिकों पर छापेमारी कर पुलिस ने पांच कथित डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से एक व्यक्ति केवल सातवीं पास पाया गया, जबकि कुछ के पास होम्योपैथी की डिग्री होने के बावजूद वे एलोपैथिक उपचार कर रहे थे।
क्राइम ब्रांच और बीएमसी की संयुक्त कार्रवाई
Fake Doctors Mumbai मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 6 और 8 ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चिकित्सा अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी बिना आवश्यक मेडिकल लाइसेंस और पंजीकरण के मरीजों का इलाज कर रहे थे। पुलिस ने क्लीनिकों से एलोपैथिक दवाइयां, इंजेक्शन, सिरिंज और अन्य चिकित्सा उपकरण जब्त किए।
कार्रवाई के दौरान कुल 1,19,324 रुपये मूल्य की दवाएं और मेडिकल सामग्री बरामद की गई। जब्त सामान में एंटीबायोटिक दवाएं, इंजेक्शन, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, स्टेथोस्कोप, ब्लड शुगर जांच मशीन और नेब्युलाइजर शामिल हैं।
कुछ गिरफ्तार, कुछ को नोटिस
Fake Doctors Mumbai पुलिस ने सगीर अहमद हाशमी और केशव प्रसाद पटेल को गिरफ्तार किया है। वहीं, BHMS डिग्री रखने वाले अखिलेश कुमार दुबे और मेहमूद आलम को नोटिस जारी कर भविष्य में केवल होम्योपैथिक उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं।
सबसे गंभीर मामला बांद्रा पूर्व के मोहम्मद आफताब शौकत खान का सामने आया है। पुलिस के अनुसार, वह बिना किसी मान्य मेडिकल डिग्री के क्लीनिक चला रहा था। पूछताछ में उसने केवल 12वीं तक पढ़ाई करने की बात स्वीकार की। उसके द्वारा प्रस्तुत प्रमाणपत्रों की भी जांच की जा रही है, जिनके फर्जी होने की आशंका जताई गई है।
मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Fake Doctors Mumbai पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी बिना वैध मेडिकल योग्यता के मरीजों का इलाज कर रहे थे, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा था। मामले में देवनार और निर्मल नगर पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।



