,

Chenab River Accident: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसा, चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत की आशंका

Chenab River Accident

Chenab River Accident जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले के दच्छन क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होते हुए चिनाब नदी में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में वाहन सवार पांच लोगों की मौत होने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो नदी में गिरी

Chenab River Accident जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो (HR29AG-0648) डंगडारू से साउंडर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 10:50 बजे यैनवान (डंगडारू) क्षेत्र में वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरते हुए चिनाब नदी में जा समाई।

हादसे की सूचना मिलते ही दच्छन थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों और मृतकों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया।

एलजी मनोज सिन्हा ने जताया शोक

Chenab River Accident जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ली जानकारी

Chenab River Accident केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी घटना की जानकारी लेते हुए किश्तवाड़ के उपायुक्त से बातचीत की। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी पांच लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन को आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने को कहा।

जांच में जुटा प्रशासन

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार होने वाले सड़क हादसों के बीच यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और पहाड़ी मार्गों पर सतर्कता की आवश्यकता को रेखांकित करती है।

Read this: CM Vijay on Corruption : फिल्मों में कई रोल निभाए, अब पहली बार CM बनकर ली परेड की सलामी, भ्रष्टाचार पर किया बड़ा वादा

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 4 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…