Independence Day 2026 : स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन
Independence Day 2026 : भोपाल, 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों और राष्ट्रप्रेमियों को श्रद्धापूर्वक याद किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रभक्तों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया। उनका योगदान देश के इतिहास में हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा राष्ट्र ऐसे महान बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है।

Independence Day 2026 : स्वतंत्रता दिवस आत्मचिंतन और संकल्प का अवसर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि हम सभी के लिए एक विशेष अवसर भी है। यह दिन हमें आत्मचिंतन करने, भविष्य की दिशा तय करने और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
Independence Day 2026 : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को मिली सौगातें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। प्रदेश में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लगातार काम कर रही हैं।डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता के सहयोग और सहभागिता से विकास का यह कारवां निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से विकास की इस यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
READ MORE : 15 August 1947 : आजादी की 10 अनसुनी और ऐतिहासिक कहानियां, जिनसे बनी स्वतंत्र भारत की नींव

