PM Modi Gen Z Politics : Gen-Z को लेकर गंभीर नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी,प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी
PM Modi Gen Z Politics : नई दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए हालिया छात्र प्रदर्शनों, परीक्षा की अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दों ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दे दी है। सरकार और विपक्ष में देश के युवाओं के इन मुद्दों पर तलवारें खिंची हुई तो हैं हीं।साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी इंटरनेट मीडिया और डिजिटल मंचों के जरिए ‘जेन-जी’ युवाओं से सीधा संवाद साधने और उन्हें अपने पक्ष में करने की राजनीतिक कवायद में जुटे हैं।इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों को उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टूडेंट्स को कई सीख दीं। उन्होंने कहा, ‘हर पीढ़ी की अपनी चुनौतियां और जिम्मेदारियां होती हैं।
PM Modi Gen Z Politics : इस पीढ़ी के लिए आने वाला समय और बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसलिए यह समझें कि अगले 35 साल में आपका काम विकसित भारत का आधार होगा। उन्होंने कहा, ‘मैंने IIT के कई पूर्व छात्रों की सफलता देखी है। उन्होंने ऐसी समस्याओं को पहचाना, जिन पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था। इसलिए हमेशा सीखते रहें, सिर्फ सवाल न पूछें और उनके समाधान भी खोजें। इस बीच पीएम ने छात्रों की मनोदशा पर हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन कुछ तो आपके मन में चलता होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर स्टूडेंट आने वाले कल के लिए कोई न कोई सपना देख रहा होगा। कोई अपनी पहली सैलरी का इंतजार कर रहा होगा, कोई स्टार्टअप शुरू करने का सपना देख रहा होगा, तो कोई नई प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा होगा। सभी के अपने सपने हैं। इसी के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज प्रयागराज पहुंचे, जहां वे कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी छात्र संपर्क अभियान के तहत ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। हालांकि इससे पहले भी राहुल गांधी छात्रों के बीच संवाद कर सरकार को घेरते रहे हैं।
read more : Soaked Raisins Benefits : सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने के फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक मिलते हैं ये लाभ

