,

Vindhya Purvanchal Link Expressway: यूपी में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार, विंध्य-पूर्वांचल लिंक और हरिद्वार तक बढ़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे

Vindhya Purvanchal Link Expressway

Vindhya Purvanchal Link Expressway उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में राज्य के सड़क एवं आधारभूत ढांचा विकास को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की है। सरकार ने नए एक्सप्रेसवे निर्माण के साथ-साथ मौजूदा एक्सप्रेसवे के विस्तार का रोडमैप पेश किया है, जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

सरकार की योजना के तहत प्रयागराज से सोनभद्र तक प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे को चंदौली और गाजीपुर के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे, विंध्य एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे एकीकृत नेटवर्क का हिस्सा बन जाएंगे। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में आवागमन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए बुलंदशहर ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। लगभग 74.47 किलोमीटर लंबा यह छह लेन एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ेगा। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इसे आठ लेन तक विस्तारित करने की भी योजना है।

प्रदेश सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से आगे हरिद्वार तक विस्तारित करने की घोषणा की है। विस्तार के बाद यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज से शुरू होकर मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए हरिद्वार तक पहुंचेगा। इससे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा तथा धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Read this: Supreme Court on CJP Protest: CJP प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: युवाओं से संवाद जरूरी, एजेंसियों को बरतना चाहिए संयम

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…