MP Student Union Elections : डिजिटल और जमीनी जुड़ाव देगा परिवारवाद को चुनौती,भविष्य की राजनीति पर कितना डालेगा प्रभाव ?
MP Student Union Elections : मध्य प्रदेश में करीब 9 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार छात्रसंघ चुनाव दोबारा कराने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट की कड़ी सख्ती के बाद राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत सितंबर 2026 में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव आयोजित करने का प्रस्ताव और समय-सारणी कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की है। कोर्ट में ये फैसला ऐसे समय आया जब देश में genz एक बड़ी ताकत के रूप में सामने आ रहे है | हाल ही में नीट छात्र आन्दोलन ने दिखा दिया की वो अपने अधिकारों के लिए लड़ जायेंगे | पुराने इतिहास को देखने तो मध्यप्रदेश से कई छात्र नेता आज बड़े बड़े राजनीतिक पदों पर आसीन है | ऐसे में एक बार फिर छात्र संघ चुनाव कराने का निर्णय भविष्य के लिए कैसा राजनीतिक संकेत देगा ? इसी पर करेंगे चर्चा उससे पहले देखिये ये रिपोर्ट |
MP Student Union Elections : छात्र संघ चुनाव Gen Z (जेन-जी) और भविष्य की राजनीति को नेतृत्व प्रशिक्षण, जमीनी मुद्दों पर मुखरता और पारदर्शी संवाद के जरिए अत्यधिक मजबूती देंगे। यह नई पीढ़ी के लिए राजनीति को जाति-धर्म से हटाकर शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुधारों जैसे व्यावहारिक मुद्दों पर केंद्रित करने का बड़ा माध्यम बन रहा है। छात्र संघ चुनाव युवाओं को सीधे संवाद, संगठन कौशल और नीति निर्माण की समझ सिखाते हैं। Gen Z हर स्तर पर जवाबदेही चाहती है, जो राजनीति की पुरानी कार्यशैली को बदलने के लिए प्रेरित कर रही है। यह पीढ़ी पारंपरिक नारों की बजाय सीधे काम और शिक्षा-रोजगार जैसे ठोस विषयों पर जोर दे रही है।
MP Student Union Elections : साल 2017 के बाद से विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव लगभग पूरी तरह बंद रहे हैं। इसके पीछे मुख्य वजह परिसरों में राजनीतिक हिंसा, कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका और बाद के वर्षों में कोविड-19 महामारी जैसे कारण बताए गए थे| लेकिन लगता है aaj के समय की ये एक बड़ी जरूरत बन गया है | छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रतिक्रियाओं ने भी जोर पकड़ा है | हालिया देशव्यापी छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों ने यह साबित कर दिया है कि Gen-Z नीतियां तय करने और राजनीतिक दलों की जवाबदेही सुनिश्चित करने में एक बहुत बड़ी निर्णायक ताकत के रूप में उभर रही है। ऐसे में मान जा रहा है कि छात्र संघ चुनाव ना सिर्फ छात्रों का मनोबल बढ़ाएंगे बल्कि भविष्य की राजनीति के लिए एक ऐसा नरेटिव सेट करेंगे जो एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा
READ MORE : Monsoon Health Drink : मानसून सीजन में नारियल पानी और नींबू जूस सेवन से चमत्कारिक लाभ, जानिए बनाने की विधि

