BY
Yoganand Shrivastava
Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के दीक्षा आरंभ सत्र के दूसरे दिन नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एस.के.आर.पी. गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. द्विवेदी ने “Gen Z to Great Generation : नशामुक्त जीवन, हार्मोनल संतुलन और सही निर्णय” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी।
Gen Z to Great Generation नशा और डिजिटल लत से दूर रहने की सलाह
डॉ. द्विवेदी ने कहा कि युवाओं को तंबाकू, शराब, ड्रग्स, वेपिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया, मोबाइल और गेमिंग की लत से भी बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि युवावस्था में विकसित होने वाली आदतें पूरे जीवन की दिशा तय करती हैं। उन्होंने ‘हेल्दी डोपामिन’ की अवधारणा समझाते हुए कहा कि वास्तविक खुशी व्यायाम, योग, ध्यान, अध्ययन, संगीत और रचनात्मक गतिविधियों से प्राप्त होती है, न कि नशे या स्क्रीन की लत से।
Gen Z to Great Generation विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
कार्यक्रम के दौरान डॉ. द्विवेदी ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम, योग और तनावमुक्त जीवनशैली को हार्मोनल संतुलन बनाए रखने का आधार बताया। संस्थान की डायरेक्टर डॉ. रवलीन भसीन ने भी विद्यार्थियों को अच्छे साहित्य और संगीत से जुड़ने की सलाह देते हुए कहा कि इससे एकाग्रता और व्यक्तित्व विकास में मदद मिलती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वयं के साथ समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
Read this: Kajal Side Effects : काजल लगाने की ये गलती आंखों पर पड़ सकती है भारी, सर्जरी तक की आ सकती है नौबत



