,

Leopard Attack: गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से दहला गांव

Leopard Attack

रिपोर्टर: शमशेर मलिक

Leopard Attack, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पीपलसाना गांव में तेंदुए के हमले से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संतोष देवी अपने गन्ने के खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Leopard Attack, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं वन विभाग ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leopard Attack, ग्रामीणों में भय, तेंदुए को पकड़ने की मांग

महिला की मौत के बाद पूरे गांव में भय और शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे खेतों में जाना जोखिम भरा हो गया है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग की है। घटना के बाद गांव के लोग खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।

Read this: Juvenile Home Escape: महासमुंद बाल संप्रेक्षण गृह से 8 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…