By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Vikramotsav 2026 BITA Gold Award : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल को मिल रही राष्ट्रीय-अंतर्राष्‍ट्रीय पहचान, अब विक्रमोत्‍सव 2026 को मिला BITA Gold Award
मध्य प्रदेश

Vikramotsav 2026 BITA Gold Award : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल को मिल रही राष्ट्रीय-अंतर्राष्‍ट्रीय पहचान, अब विक्रमोत्‍सव 2026 को मिला BITA Gold Award

Abhishek Singh
Last updated: July 17, 2026 9:37 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Vikramotsav 2026 BITA Gold Award :बीटा की टीम भोपाल आकर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव को यह सम्‍मान प्रदान करेगी

Vikramotsav 2026 BITA Gold Award :प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सांस्कृतिक अभ्युदय और भारत की गौरवशाली विरासत के पुनर्जागरण के संकल्प को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रभावी रूप से साकार कर रहा है। संस्कृति, इतिहास और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण एवं वैश्विक प्रचार-प्रसार के माध्यम से प्रदेश निरंतर राष्ट्रीय पहचान स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित विक्रमोत्‍सव 2026 को इस वर्ष तीसरा राष्‍ट्रीय सम्‍मान मिला है। इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑफ इवेंट इंडस्ट्री द्वारा 15 एवं 16 जुलाई 2026 को देहरादून में आयोजित हिन्‍दुस्‍तान 2.0 नेशनल चिंतन शिविर एवं एक्‍स्‍पो में विक्रमोत्‍सव 2026 को BITA Awards 2026 अंतर्गत Government Event of the Year (Gold Award) का प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। बीटा की टीम भोपाल आकर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव को यह सम्‍मान प्रदान करेगी।

Contents
Vikramotsav 2026 BITA Gold Award :बीटा की टीम भोपाल आकर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव को यह सम्‍मान प्रदान करेगीVikramotsav 2026 BITA Gold Award :मुख्यमंत्री डॉ.यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मिल रही नई ऊंचाईVikramotsav 2026 BITA Gold Award :विगत वर्षों में मिल चुके है तीन सम्मानVikramotsav 2026 BITA Gold Award :साल 2026 में विक्रमोत्सव से 17.72 करोड़ से अधिक लोग जुड़ेVikramotsav 2026 BITA Gold Award :139 दिवसीय आयोजन

Vikramotsav 2026 BITA Gold Award :मुख्यमंत्री डॉ.यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मिल रही नई ऊंचाई

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्री श्रीराम तिवारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ही दूरदर्शी पहल पर उज्जैन में विक्रमोत्सव को भव्यता के साथ मनाया जा रहा है जो आज पूरे देश में फैल रहा है ये भारतीय संस्कृति, इतिहास और विरासत के राष्ट्रीय उत्सव के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विक्रमोत्सव 2026 को प्राप्त यह तीसरा राष्ट्रीय सम्मान मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, उत्कृष्ट आयोजन क्षमता और जनभागीदारी की राष्ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति है।। उन्‍होंने कहा कि विक्रमोत्सव को मिली इस उपलब्धि ने न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे भारतीय इवेंट उद्योग को गौरवान्वित किया और बड़े पैमाने पर सरकारी आयोजनों के लिए एक नया मानक स्थापित किया। यह उपलब्धि हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी तथा भविष्य में मध्यप्रदेश को सांस्कृतिक क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Vikramotsav 2026 BITA Gold Award :विगत वर्षों में मिल चुके है तीन सम्मान

विक्रमोत्सव दुनिया का सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला सांस्कृतिक आयोजन है। इसमें सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ बिजनेस इवेंट भी शामिल है। इसके पहले विक्रमोत्सव : 2025 को ईमैक्स ग्लोबल अवार्ड द्वारा लांगस्टैंडिंग आईपी ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था। “वाउ” अवार्ड एशिया-2025 द्वारा एशिया के शासकीय समारोह की विशेष श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड मिल चुका है। वर्ष-2024 में विक्रमोत्सव को एशिया का “बिगेस्ट रिलीजियस” अवार्ड मिला था।

Vikramotsav 2026 BITA Gold Award :साल 2026 में विक्रमोत्सव से 17.72 करोड़ से अधिक लोग जुड़े

विक्रमोत्सव 2026 के दौरान आयोजन के प्रसारण ने डिजिटल आउटरीच और कम्युनिटी एंगेजमेंट के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार 7 फरवरी से 24 मार्च 2026 के बीच आयोजन से संबंधित गतिविधियों ने कुल 17.72 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुँच बनाई। आधिकारिक सोशल मीडिया और लाइव स्ट्रीम्स से जहाँ 47.85 लाख लोगों तक पहुँच बनी, वहीं आमजन द्वारा तैयार कंटेंट और विभिन्न हैशटैग्स के जरिए 17.24 करोड़ से अधिक की डिजिटल रीच दर्ज की गई।

Vikramotsav 2026 BITA Gold Award :139 दिवसीय आयोजन

विक्रमोत्सव 2026 का आरंभ कर सृष्टि निर्माण दिवस वर्ष प्रतिपदा से होते हुए पंच महाभूतों में अतिविशिष्ट जल तत्व के संरक्षण, संवर्धन के लिए विशिष्ट रूप से नियोजित जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन सम्पन्न हुआ। यह आयोजन 12 फरवरी से 30 जून, 2026 की तिथियों में होने वाला यह 139 दिवसीय आयोजन भारत और देश तथा दुनिया में आयोजित होने वाला सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों का एक अनूठा उत्सव बना। इसका प्रथम चरण महाशिवरात्रि के अवसर पर सुप्रसिद्ध संगीतकार प्रीतम द्वारा शिवोऽहम महादेव की आराधना से सम्पन्न हुआ। द्वितीय चरण 19 मार्च से 30 जून 2026 तक जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सम्पन्न हुआ। इसमें 41 से अधिक बहुआयामी गतिविधियों में 4 हजार से अधिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गयी। विक्रमोत्सव 2026 के तहत 3 से 5 अप्रैल को उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन और न्यायप्रियता को जन-जन तक पहुँचाने के लिए वाराणसी में महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का मंचन किया गया।

read more : MP Pensioners Dearness Relief : 25 साल पुरानी सहमति की अनिवार्यता खत्म, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार का जताया आभार

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradeshVikramotsav 2026 BITA Gold Award
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

MP Pensioners Dearness Relief : 25 साल पुरानी सहमति की अनिवार्यता खत्म, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार का जताया आभार

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Parliament Monsoon Session : सत्ता पक्ष और विपक्ष की बैठकों में बनी रणनीति ,परिसीमन की तैयारी तेज, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
मध्य प्रदेश

MP Amrit Bharat Stations : पीएम नरेन्द्र मोदी ने एमपी के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया शुभारंभ, सीएम डॉ. यादव बोले- विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा राज्य

By Abhishek Singh
अशोकनगर को मिला आधुनिक अमृत रेलवे स्टेशन, PM मोदी ने 75 अमृत स्टेशनों का किया लोकार्पण
मध्य प्रदेश

Amrit Station Yojana : PM मोदी ने किया अशोकनगर अमृत रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, ₹37 करोड़ से हुआ पुनर्विकास, सिंधिया बोले- नए भारत का नया उदय

By Ajay Nigam, Input Editor

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?