By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Gold Silver Prices : 3 महीने में 32% टूटी चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव
Pin Postव्यापार - रोज़गार

Gold Silver Prices : 3 महीने में 32% टूटी चांदी, सोने में भी बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

Abhishek Singh
Last updated: July 17, 2026 2:19 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Gold Silver Prices : वैश्विक बाजार में जारी अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना हल्की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया, जबकि चांदी में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि पिछले तीन महीनों के आंकड़े बताते हैं कि दोनों कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट आई है।

Contents
Gold Silver Prices : तीन महीने में सोना और चांदी दोनों हुए सस्तेGold Silver Prices : MCX पर आज का गोल्ड रेटGold Silver Prices : चांदी में भी सीमित दायरे में कारोबारGold Silver Prices : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव कायमGold Silver Prices : क्या है गिरावट की बड़ी वजह?Gold Silver Prices : खरीदारी का सही समय?

Gold Silver Prices : तीन महीने में सोना और चांदी दोनों हुए सस्ते

पिछले तीन महीनों में सोने की कीमत में 18 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी में इससे भी बड़ी कमजोरी देखने को मिली है। तीन महीने के दौरान चांदी की कीमत 32 फीसदी से ज्यादा टूट चुकी है। पिछले एक महीने में सोना करीब 9 फीसदी और चांदी 21 फीसदी से अधिक कमजोर हुई है।

Gold Silver Prices : MCX पर आज का गोल्ड रेट

एमसीएक्स पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत 1,40,686 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई। शुरुआती कारोबार में सोना लगभग 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। दिन के दौरान सोने ने 1,40,375 रुपये का निचला और 1,40,733 रुपये का ऊंचा स्तर छुआ।

Gold Silver Prices : चांदी में भी सीमित दायरे में कारोबार

एमसीएक्स पर 4 सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 2,15,268 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह करीब 2,15,431 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती रही। दिन के दौरान चांदी का उच्चतम स्तर 2,16,230 रुपये और न्यूनतम स्तर 2,15,233 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

Gold Silver Prices : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव कायम

कॉमेक्स (COMEX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगभग 3,991 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया, जबकि चांदी करीब 55 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सतर्कता के चलते कीमती धातुओं में फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।

Gold Silver Prices : क्या है गिरावट की बड़ी वजह?

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की बदलती रणनीति का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है। इसके अलावा डॉलर की चाल और ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदें भी बुलियन मार्केट को प्रभावित कर रही हैं।

Gold Silver Prices : खरीदारी का सही समय?

विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों को शादी, त्योहार या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदना है, उनके लिए मौजूदा गिरावट राहत भरी हो सकती है। हालांकि निवेश से पहले बाजार की चाल और विशेषज्ञों की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

read more : Cycling Benefits : साइकिलिंग करने से शरीर के किस हिस्से को सबसे ज्यादा फायदा होता है? जानिए एक्सपर्ट की राय

TAGGED:chattisgarhGOLD SILVER PRICESHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

DEO Action Guna
मध्य प्रदेश

DEO Action Guna: गुना में शिक्षकीय मर्यादा भंग करने वाले दो शिक्षक निलंबित, DEO की बड़ी कार्रवाई

By Yoganand Shrivastava
Astik Mahato Birthday
झारखंड

Astik Mahato Birthday: झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का 64वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

By Yoganand Shrivastava
Mumbai Ahmedabad Bullet Train
महाराष्ट्र

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

By Yoganand Shrivastava
Muzaffarnagar Stunt Video
उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar Stunt Video: मुजफ्फरनगर में स्टंटबाजों का आतंक, हाईवे पर थार से जानलेवा करतब का वीडियो वायरल

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?