By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > खेल > Rohit Virat Matches : रोहित शर्मा और विराट कोहली लॉर्ड्स वनडे में रचेंगे इतिहास, भारत की बन जाएगी सबसे लंबी जोड़ी
खेल

Rohit Virat Matches : रोहित शर्मा और विराट कोहली लॉर्ड्स वनडे में रचेंगे इतिहास, भारत की बन जाएगी सबसे लंबी जोड़ी

Abhishek Singh
Last updated: July 17, 2026 12:35 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Rohit Virat Matches : रोहित शर्मा जब लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सीरीज का तीसरा वनडे खेलने उतरेंगे तो रोमांच अपने चरम पर होगा। ये उनका आखिरी मैच हो या ना हो, लेकिन हिस्ट्री तो वे और कोहली मिलकर बना ही देंगे।रोहित शर्मा क्या जल्द ही वनडे से रिटायर हो जाएंगे या फिर उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाएगा, इसको लेकर इस वक्त अटकलों का बाजार गर्म है। पिछले करीब 15.16 घंटे से इसको लेकर तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि ना तो खुद रोहित ने इसको लेकर मुंह खोला है और ना ही बीसीसीआई का कोई आधिकारिक बयान आया है। इस बीच इतना तय है कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स वनडे खेलेंगे और इसी दौरान वे अपने काफी पुराने जोड़ीदार विराट कोहली के साथ इतिहास रच देंगे।

Contents
Rohit Virat Matches : रोहित शर्मा के बल्ले से नहीं बन रहे हैं रनRohit Virat Matches : दो वनडे मैचों में अब तक केवल 37 रन बना सके हैं रोहित शर्माRohit Virat Matches : रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ खेलेंगे 400वां इंटरनेशनल मैचRohit Virat Matches : सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके हैं रोको

Rohit Virat Matches : रोहित शर्मा के बल्ले से नहीं बन रहे हैं रन

इस वक्त रोहित शर्मा इंग्लैंड में हैं और वहां वनडे सीरीज खेली जा रही है। अब तक दो मैच हो चुके हैं। इसमें से पहला मुकाबला टीम इंडिया ने आसानी से अपने नाम किया, वहीं दूसरा वनडे इंग्लैंड ने जीतकर ना केवल वापसी की, बल्कि सीरीज भी बराबरी पर लाकर खड़ी कर दी है। इस बीच दोनों मैचोंं में रोहित का बल्ला नहीं चला। वे उस तरह से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भी नजर नहीं आए, जिसके लिए वे अब से कुछ वक्त पहले तक जाने जाते थे।

Rohit Virat Matches : दो वनडे मैचों में अब तक केवल 37 रन बना सके हैं रोहित शर्मा

इसी इंग्लैंड सीरीज के पहले दो मैचों की बात की जाए तो पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने 21 बॉल पर 11 रनों की एक छोटी और धीमी पारी खेली। इसके बाद दूसरे मैच में वे 47 बॉल पर केवल 26 ही रन बन सके। इस बीच जब भारत बनाम इंग्लैंड मैच चल रहा था, अचानक खबर सामने आई कि इसी सीरीज का तीसरा मैच रो​हित शर्मा का आखिरी मैच होगा। बीसीसीआई ने उनसे बात की है और अब उन्हें भविष्य की योजनाओं में शामिल नहीं माना जा रहा है। यानी रोहित के इंटरनेशनल करियर पर विराम लग जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, सारी खबरें अभी केवल कयासों पर ही आधारि​त हैं।

Rohit Virat Matches : रोहित शर्मा और विराट कोहली साथ खेलेंगे 400वां इंटरनेशनल मैच

इस बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली जब लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरेगी तो ये उनका साथ साथ 400वां इंटरनेशनल मैच होगा। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक कभी ऐसा नहीं हुआ है, जब दो प्लेयर्स ने साथ साथ इतने मैच खेले हों। अब तक ये दोनों खिलाड़ी 399 मैच साथ साथ खेल चुके हैं। वो तो कहिए कि टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल ये दोनों छोड़ चुके हैं, अगर वहां खेल रहे होते तो ये इतिहास पहले ही रच गया होता।

Rohit Virat Matches : सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके हैं रोको

विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी भी भारत के लिए एक साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी है। कुछ ही वक्त पहले इन दोनों ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 391 मैच एक साथ खेल थे। राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने साथ 369 मैच खेले हैं। बाकी की लिस्ट आपको यहां दी जा रही है, उसे आप देख सकते हैं। वैसे दुनियाभर के क्रिकेटरों की बात की जाए तो श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने एक साथ 550 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनका रिकॉर्ड तोड़ पाना आसान नहीं होगा।

read more : US Election Hacking : ‘4 देशों के पास अमेरिकी चुनाव हैक करने की क्षमता’, ट्रंप ने खुफिया दस्तावेजों के आधार पर किया बड़ा दावा

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsRohit Virat MatchesTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

ऐसा भी होता है

Japan Haunted Houses : जापान में ‘भूतिया’ घर खरीदने की मची होड़, महंगाई ने बदल दी लोगों की सोच

By Abhishek Singh
Ara News, Veer Kunwar Singh University
बिहार

Ara News, Veer Kunwar Singh University: बिहार के राज्यपाल पहुंचे वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, छात्रों और शिक्षकों से किया सीधा संवाद

By Yoganand Shrivastava
World's Richest Temple
आंध्र प्रदेश

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

By Yoganand Shrivastava
India First Hydrogen Train
हरियाणा

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?