By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Datia and Bankipur Bypoll 2026 : मोहन-हेमंत समेट पाएंगे दतिया में फैला रायता ?नतिन नवीन के गढ़ में क्य सेँधमारी कर पाएंगे PK ?
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Datia and Bankipur Bypoll 2026 : मोहन-हेमंत समेट पाएंगे दतिया में फैला रायता ?नतिन नवीन के गढ़ में क्य सेँधमारी कर पाएंगे PK ?

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: July 15, 2026 8:18 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
8 Min Read
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

Datia and Bankipur Bypoll 2026 :दोनों उपचुनाव में जातिगत समीकरणों का क्या असर ? उपचुनाव नतीजों पर रहेगी देश की राजनीतिक नजर

Datia and Bankipur Bypoll 2026 :बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट का उपचुनाव देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बीजेपी ने दतिया से पूर्व गृह मंत्री और चर्चित नेता नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को मौका दिया। वहीं बांकीपुर में प्रशांत किशोर की एंट्री के बाद बीजेपी के लिए बांकीपुर उपचुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के इन दोनों घटनाक्रमों को मिलाकर देखा जाए, तो यह साफ है कि दोनों ही सीटों पर उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में ही बीजेपी की आंतरिक कलह और सांगठनिक असहजता खुलकर सामने आ गई। जहां एक ओर बांकीपुर में पहले घोषित उम्मीदवार अभिषेक बंटी के पारिवारिक ‘चारा घोटाले’ के दाग के कारण ऐन वक्त पर उनका नाम वापस कराना पड़ा, जिससे पार्टी की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया की अपरिपक्वता उजागर हुई। वहीं दूसरी ओर दतिया में कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर नए चेहरे पर दांव लगाने से पार्टी के भीतर का असंतोष सड़कों पर आ गया। जिसके बाद अब बांकीपुर और दतिया दोनों सीटों पर उपचुनाव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लिये अग्नि परीक्षा तो हैं ही। तो वहीं दतिया उपचुनाव मध्यप्रदेश सरकार और संगठन के लिये भी खास का सवाल।ऐसे में दोनों उपचुनावों को बीजेपी नेतृत्व की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। हालांकि इन उपचुनावों से ज्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है, लेकिन जिस तरह से एक बांकीपुर सीट बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की परंपरागत सीट पर प्रशांत किशोर की चुनौती और दूसरी दतिया विधानसभा सीट, जिस पर प्रत्याशी को लेकर फैले रायते से बने समीकरण।। देश की सियासत के इसी सबसे बड़े मुद्दे पर आज हम करेंगे चर्चा। लेकिन पहले देखते हैं ये रिपोर्ट।।

Datia and Bankipur Bypoll 2026 :देश की राजनीति में इन दिनों जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा है, वो है बिहार का बांकीपुर और मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा का उपचुनाव। देश की इन दो अहम सीटों का उपचुनाव अब सिर्फ चुनावी रण नहीं रहा, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। दरअसल बांकीपुर में बीजेपी को अपने पारंपरिक गढ़ को बचाने की बड़ी चुनौती है, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की वजह से मुकाबला ज्यादा हाई-प्रोफाइल हो गया है। तो वहीं दतिया में उम्मीदवार चयन के बाद उपजे असंतोष और संगठनात्मक चुनौतियों के बीच सत्ता और संगठन के सामने सीट जीतने के साथ-साथ एकजुटता बनाए रखना भी बड़ी परीक्षा है।ऐसे में बांकीपुर विधानसभा सीट पर जीत न केवल नितिन नवीन के लिये, बल्कि बिहार की सत्ता संभाल रहे सीएम सम्राट चौधरी के लिये भी प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। क्योंकि इस सीट से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के उपचुनाव लड़ने की घोषणा ने मुकाबला हाई प्रोफाइल बना दिया है। इस सीट पर सियासी और जातिगत समीकरण की बात करें तो यहां जातिगत समीकरण भी एक बहुत बड़ा फैक्टर है। जो नतीजों की दिशा और दशा तय करेंगे। क्या हैं बांकीपुर विधानसभा सीट पर जातिगत समीकरण डालते हैं

Datia and Bankipur Bypoll 2026 :बांकीपुर पूरी तरह से शहरी सीट है। यहां कायस्थ, भूमिहार, वैश्य, ब्राह्मण और राजपूत जैसे सवर्ण मतों का भारी झुकाव पारंपरिक रूप से भाजपा की तरफ रहता है। इसके अलावा पार्टी को कुर्मी, कुशवाहा और गैर-यादव जातियों का भी अच्छा-खासा समर्थन मिलता रहा है। हालांकि बांकीपुर का मुकाबला सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक समीकरणों की भी बड़ी परीक्षा होगा। अब जहां भाजपा का विकासवादी एजेंडा जाति से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास का मंत्र है। तो वहीं विपक्ष भी दो दो हाथ करने को तैयार।उधर दतिया का उपचुनाव भी बीजेपी के लिए अपनी प्रतिष्ठा बचाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। दतिया में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बने राजनीतिक समीकरणों के कारण सत्ता और संगठन के नेताओं को पशोपेश में डाल दिया, हालांकि नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक जिस तरह की तस्वीरें सामने आई और सबकुछ ठीक होने के साथ ही एकसाथ होने दावा भले ही किया जा रहा हो। लेकिन इस सीट पर भाजपा कांग्रेस के अलावा आजाद समाज पार्टी याने दामोदर यादव ने सत्ता संगठन की चिंता बढ़ा दी हैं, तो वहीं कांग्रेस भी दतिया सीट पर फिर से जीत का दावा कर रही है।

Datia and Bankipur Bypoll 2026 :दरअसल दतिया में पार्टी ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने के बाद भाजपा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। दतिया भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन बीते चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को कांग्रेस प्रत्याशी ने शिकस्त दी थी। तो वहीं दलित वोट बैंक के भरोसे दामोदर यादव भाजपा को चुनौती दे रहे हैं। इसलिए यह सीट न केवल पार्टी की साख बचाने, बल्कि स्थानीय असंतोष को थामने के लिए एक ‘प्रतिष्ठा की लड़ाई’ बन चुकी है। दतिया विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या करीब 3 लाख 56 हजार है, जहां की चुनावी बिसात पूरी तरह से जातिगत समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीट पर किसी भी प्रत्याशी की हार-जीत तय करने में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और ब्राह्मण मतदाताओं का दबदबा रहता है। दतिया सीट पर सामाजिक और जातिगत समीकरणों की बात करें |दतिया उपचुनाव में जातीय समीकरण चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं। बीजेपी सोशल इंजीनियरिंग के जरिए पुराने वोट बैंक को साध रही है, जबकि कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी की अलग रणनीति है। लेकिन मध्यप्रदेश में ये उपचुनाव सत्ता और संगठन के लिये प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। क्योंकि भाजपा में नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने के बाद उन पर भरोसा और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री तक डैमेज कंट्रोल बड़ी चुनौती होगा।

Datia and Bankipur Bypoll 2026 :अब बांकीपुर सीट सीधे तौर पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की राजनीतिक प्रतिष्ठा से जुड़ी है, जिनके सामने अपने इस परंपरागत गढ़ को बचाने के साथ-साथ जन सुराज के प्रशांत किशोर और आरजेडी की नई व मजबूत घेराबंदी को तोड़ने की चुनौती है। तो वहीं दतिया में नरोत्तम मिश्रा जैसे बड़े चेहरे की नाराजगी के बीच नए उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को जिताना पार्टी की साख का सवाल बन गया है। चुनाव प्रचार पूरी तरह शुरू होने से पहले ही उम्मीदवार का चयन, डैमेज कंट्रोल की नौबत और कार्यकर्ताओं का खुला विद्रोह बीजेपी के लिए इन दोनों उपचुनावों की राह को बेहद कांटों भरा और चुनौतीपूर्ण बना चुका है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों ही सीट पर नतीजे क्या होंगे।।।

READ MORE : Plastic Free Court : भोपाल जिला न्यायालय बना मध्यप्रदेश का पहला प्लास्टिक-मुक्त कोर्ट परिसर, पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

TAGGED:chattisgarhDatia and Bankipur Bypoll 2026Hindi NewsMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Indore Abu Dhabi Direct Flight : खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Plastic Free Court : भोपाल जिला न्यायालय बना मध्यप्रदेश का पहला प्लास्टिक-मुक्त कोर्ट परिसर, पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

By Abhishek Singh
Sleemanabad Tunnel नर्मदा का अमृत जल अब विंध्य तक, बरगी व्यपवर्तन परियोजना से 1.85 लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
Pin Postमध्य प्रदेश

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

By Ajay Nigam, Input Editor

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?