By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Balram Krishi Mahotsav 2026 : शुरू हुआ बलराम कृषि महोत्सव, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मध्य प्रदेश

Balram Krishi Mahotsav 2026 : शुरू हुआ बलराम कृषि महोत्सव, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Abhishek Singh
Last updated: July 15, 2026 6:37 pm
By Abhishek Singh
Share
7 Min Read
SHARE

Balram Krishi Mahotsav 2026 : किसानों-इन्फ्लूएंसर्स और टॉपर्स का किया गया सम्मान

Balram Krishi Mahotsav 2026 : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 जुलाई को इंदौर में भगवान बलराम के चित्र का अनावरण कर बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसान कल्याण वर्ष 2026 में किसान हितैषी अनेक योजनाओं की सौगात दी है। प्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव की शुरुआत की गई है। किसान कल्याण वर्ष के आगामी 6 माह के अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। किसानों की समृद्धि के लिए उद्यानिकी, एमएसएमई सहित 16 विभागों को जोड़कर कार्ययोजना तैयार की गई है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में बेहतर काम करने वाले किसानों, एग्रीकल्चर बेस्ड कंटेंट बनाने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और बोर्ड में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Contents
Balram Krishi Mahotsav 2026 : किसानों-इन्फ्लूएंसर्स और टॉपर्स का किया गया सम्मानBalram Krishi Mahotsav 2026 : किसानों को बेहतर दाम दे रही सरकारBalram Krishi Mahotsav 2026 : खेत से बाजार तक के ईकोसिस्टम पर जोरBalram Krishi Mahotsav 2026 : दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय

Balram Krishi Mahotsav 2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वर्ष 2025 को उद्योग और रोजगार को समर्पित किया। प्रदेश के संभाग, जिला और तहसील केंद्रों पर भी उद्योग आधारित कार्यक्रम आयोजित किए। प्रदेश में तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है। कई बड़े औद्योगिक घरानों ने प्रदेश की धरती पर उद्योग स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। प्रदेश में 250 से अधिक नदियां प्रवाहित होती हैं। हमारी सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता के बलबूते इंदौर को मां नर्मदा का जल उपलब्ध कराया है। पूर्व की सरकारों ने विकास के आयामों पर ध्यान नहीं दिया। इंदौर की प्रगति में नर्मदा मैया की विशेष भूमिका है। नर्मदा वैली की योजना 1977 में बन गई थी, तत्कालीन सरकारों ने इसे ठंडे बस्ते में डाले रखा। लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री बनते ही पीएम मोदी ने इंदिरा सागर परियोजना को अपने हाथों में लिया।

Balram Krishi Mahotsav 2026 : किसानों को बेहतर दाम दे रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के निमाड़ और मालवा अंचल को नर्मदा जल मिला। प्रदेश को 31 प्रतिशत पानी और 57 प्रतिशत बिजली 85 पैसे यूनिट के आधार पर मिल रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के साथ-साथ मध्यप्रदेश का भी ध्यान रखा। अब मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र ने नर्मदा वैली में काम करने का संकल्प लिया। गुजरात ने इंदिरा सागर परियोजना में बड़ी लागत लगाई, लेकिन इसका लाभ मध्यप्रदेश के साथ दूसरे राज्यों को भी मिला। मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा कभी मात्र साढ़े 7 लाख हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर हो गया है। पिछले ढाई साल में ही सिंचाई के रकबे में 10 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि खेतों में पानी आए तो फसल सोने जैसी हो जाती है। राज्य सरकार किसानों को उपज का बेहतर दाम दिलवा रही है। गेहूं का भाव 2625 रुपए प्रति क्विंटल हो चुका है। राज्य सरकार ने किसानों को सोयाबीन पर भावांतर योजना का भी लाभ दिया है।

Balram Krishi Mahotsav 2026 : खेत से बाजार तक के ईकोसिस्टम पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राम राज्य के समान आज किसानों को शून्य ब्याज दर पर कर्ज मिल रहा है। किसानों के लिए 31 मार्च तक कर्ज भरने की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है। केन-बेतवा लिंक नदी जोड़ो परियोजना बुंलेदखंड क्षेत्र के लिए नया सबेरा लेकर आ रही है। पार्वती-चंबल-कालीसिंध (पीकेसी) परियोजना से पश्चिमी मध्य प्रदेश के 13 जिलों को पर्याप्त जल मिलेगा। इंदौर भी इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष में सरकार किसान हितैषी योजनाएं लागू कर रही है। कृषि आधारित उद्योगों के विकास के लिए फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जा रही हैं। खेत से कारखाने तक और कारखाने स बाजार तक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी कंपनियां प्रदेश में आ रही हैं। उज्जैन में पेप्सिको ने यूनिट लगाई है, जिसका लाभ प्रदेश के 32 जिलों के आलू उत्पादक किसानों को मिलेगा। मध्यप्रदेश की धरती पर किसानों के साथ सभी लोगों की सुगमता के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना के अंतर्गत बसें चलाई जाएंगी।

Balram Krishi Mahotsav 2026 : दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन और दूध उत्पादन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दूध उत्पादन को 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत 40 लाख की डेयरी शुरू करने पर 10 लाख रुपए तक अनुदान देने का प्रावधान किया है। उन्होंंने कहा कि दूध उत्पादन प्रदेश की समृद्धि के लिए होना चाहिए। प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोशालाएं शुरू की गई हैं। गोशालाओं को 40 रुपए प्रति गाय अनुदान दिया जा रहा है। फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली नीय गायों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पकड़कर गांधी सागर अभ्यारण्य में छोड़ा जाएगा। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ एमओयू किया, इससे पशुपालकों को दूध का भी दाम 8 से 10 रुपए अधिक मिलने लगा है। हमारी सरकार ने मत्स्य पालकों के लिए नई योजनाएं लागू की हैं।

read more : Hanuman Ji Image in Peepal Tree: पीपल की जड़ों में दिखी हनुमान जी की आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

TAGGED:Balram Krishi Mahotsav 2026chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश एजेंडा

Datia and Bankipur Bypoll 2026 : मोहन-हेमंत समेट पाएंगे दतिया में फैला रायता ?नतिन नवीन के गढ़ में क्य सेँधमारी कर पाएंगे PK ?

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
मध्य प्रदेश

Plastic Free Court : भोपाल जिला न्यायालय बना मध्यप्रदेश का पहला प्लास्टिक-मुक्त कोर्ट परिसर, पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

By Abhishek Singh
Sleemanabad Tunnel नर्मदा का अमृत जल अब विंध्य तक, बरगी व्यपवर्तन परियोजना से 1.85 लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
Pin Postमध्य प्रदेश

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

By Ajay Nigam, Input Editor

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?