By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Sagar Development News : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण
मध्य प्रदेश

Sagar Development News : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: July 11, 2026 1:35 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
6 Min Read
सागर में 80 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण
सागर के जैसीनगर में 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन करते मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
SHARE

Sagar Development News : सागर,दिनांक 10 जुलाई 2026। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर विकासखंड के जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ा तरफदार, ग्रामों में लगभग 80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को ऐतिहासिक सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Sagar Development News : मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज भाजपा आमजनता के दिलों में राज कर रही है, जबकि कांग्रेस अपने झूठ और फरेब के कारण प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में लगातार समाप्त होती जा रही है। जनता अब विकास और विश्वास की राजनीति को अपना रही है। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता के बीच काम करते हैं, इसलिए भाजपा आज लोगों के दिलों पर राज कर रही है।

Sagar Development News

श्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर जंक्शन बन गया है, 65 करोड़ के इस मार्ग के बनने से अब जैसीनगर तीनों तरफ से मार्गो से जुड़ गया है। जैसीनगर से तालचिरी होते हुए सागर रोड वही दूसरी तरफ से भापेल जुड़ गया है और आज मसुरहाई रोड जैसीनगर के विकास की नई इबारत लिखेगा इस रोड के बनने से भोपाल जाने वालों के लिए 25 किमी. की दूरी कम हो जायेगी। इस मार्ग के बनने से मसुरहाई, सेमराकलां, सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूडरी, सेवन, करहद, तोड़ा तरफदार, पड़रिया, रीछई, परासिया, बिजौरा, मिडवासा सहित 50 ग्राम वासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में लाड़ली बहना योजना, किसानों के लिए सिंचाई और सड़क विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Sagar Development News : इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

जैसीनगर, बिजौरा, रीछई, तोड़ातरफदार, मसुरहाई पहुंच मार्ग (25 किमी), मंगल भवन, बिजौरा ग्राम,मांगल भवन,पुलिया निर्माण,नाली निर्माण, शांतिधाम, मिड़वासा ग्राम,स्कूल भवन,सीसी रोड निर्माण,शांतिधाम ,नई सीसी रोड,नयाखेड़ा ग्राम स्कूल भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण,रीछई ग्राम पंचायत भवन, बाउंड्रीवाल पंचायत भवन, लोकार्पण, तोड़ातरफदार ग्राम में शांतिधाम, शांतिधाम तोड़ातरफदार, हरदौल बाबा चबूतरा , स्टापडेम पथरिया (जिला पंचायत) सहित लगभग 80 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, परिवहन लागत कम होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Sagar Development News : स्कूल भवनों के निर्माण एवं उन्नयन से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। पंचायत भवन बनने से ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी तथा पंचायत संचालन अधिक प्रभावी होगा। सीसी सड़क और नाली निर्माण से गांवों में जलभराव की समस्या समाप्त होगी, स्वच्छता बढ़ेगी और आवागमन हर मौसम में आसान रहेगा। शांतिधाम और सामुदायिक भवनों के निर्माण से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं स्टापडेम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों को सिंचाई में सहायता मिलेगी तथा भूजल स्तर में सुधार होगा।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि गांवों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक बनाया जाए ताकि ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं अपने गांव में ही उपलब्ध हो सकें।

Sagar Development News : उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतर रही है और विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर रामबाबू सिंह जनपद अध्यक्ष, संतोष ठाकुर उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष, धीरज सिंह, साहब सिंह सेमरा, एड. अर्जुन पटेल, पप्पू दुबे सुखा, साहब सिंह सेमरा, हरनाम सिंह ठाकुर,तख्त सिंह पटेल, कोमल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रामराज सिंह उमरिया, गोलू पडरई, सुरेन्द्र उपाध्याय, देवीसिंह राजपूत, भरत प्रजापति, राजू बडौनिया, नंदलाल सरपंच, प्रहलाद प्रजापति, प्रदीप दीक्षित, चंचल चोका, शैलेन्द्र, जयदीप चैबे पठा, उमेश पटेल, लल्लाराम पटेल, चंदन सिंह ठाकुर, द्वारका पटेल,भगवानदास तिवारी, शालिकराम कुर्मी, श्रीमति क्रान्ति पटेल, विनेक सिंह सागौनी, ठाकुर, अजय मासाव राजू बडौन्या, अर्जुन पटेल, मुन्ना भाई, प्रमोद पटेल, धीरेंद्र सिंह, लखन सिंह,चंचल चैका, रामराज सिंह बुंदेला, दिनेश चढ़ार, रघुवीर अहिरवार, सोहिल खान, जगदीश यादव, चरनदीन ठाकुर, प्रकाश गुप्ता, राजकुमार दीक्षित सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

TAGGED:Bhoomi pujanBJPDevelopment WorksDr Mohan Yadavgovind singh rajputHindi NewsINFRASTRUCTUREJaisinagarMadhya Pradesh NewsMP NewsRural DevelopmentSagar Districtsagar newsSurkhiTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंड

Kailash Mansarovar Yatra : पहला जत्था लिपुलेख दर्रे से चीन में प्रवेश, 48 श्रद्धालुओं ने शुरू की पवित्र यात्रा

By Abhishek Singh
Pin Postमध्यकाल

My Youth My Pride Conclave : भविष्य की नीतियों में भागीदार बन रहे युवा,आत्मनिर्भर MP की अवधारणा, सशक्त युवा

By Pramod Shrivastav Editorial Head
The donation counting process at the Ayodhya
उत्तर प्रदेश

The donation counting process at the Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, अब एक ही शिफ्ट में होगी गिनती, शेयर बाजार से जुड़ा आरोपियों का कनेक्शन

By Yoganand Shrivastava
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Cancer Awareness India : हर नौवें भारतीय पर कैंसर का खतरा! शुरुआती स्टेज में लक्षणों की पहचान से बच सकती है जान

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?