By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > ऐसा भी होता है > China Flood Snakes : बाढ़ के पानी में तैरते दिखे 900 सांप, चीन में मचा हड़कंप, लोगों को घरों में रहने की सलाह
ऐसा भी होता है

China Flood Snakes : बाढ़ के पानी में तैरते दिखे 900 सांप, चीन में मचा हड़कंप, लोगों को घरों में रहने की सलाह

Abhishek Singh
Last updated: July 9, 2026 1:58 pm
By Abhishek Singh
Share
22 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

China Flood Snakes : चीन में बाढ़ के बीच 900 सांप फार्म से निकले बाहर

China Flood Snakes : चीन के गुआंग्शी क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है। लगातार बारिश के कारण एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म जलमग्न हो गया, जिससे करीब 900 सांप बाहर निकलकर बाढ़ के पानी में बहते दिखाई दिए। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोगों में दहशत का माहौल है।

Contents
China Flood Snakes : चीन में बाढ़ के बीच 900 सांप फार्म से निकले बाहरChina Flood Snakes : टाइफून और बारिश ने बढ़ाई मुसीबतChina Flood Snakes : प्रशासन ने जारी किया अलर्टChina Flood Snakes : सांपों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियानChina Flood Snakes : बाढ़ से कई इलाकों में भारी तबाहीChina Flood Snakes : राहत और बचाव कार्य तेजChina Flood Snakes : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

China Flood Snakes : टाइफून और बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइफून के प्रभाव से हुई मूसलाधार बारिश ने डेंगवेई गांव के स्नेक ब्रीडिंग फार्म को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। पानी का स्तर बढ़ने के बाद फार्म में मौजूद सैकड़ों सांप बाहर निकल आए और बाढ़ के पानी के साथ आसपास के इलाकों में फैल गए। वायरल वीडियो में कई सांप पानी में तैरते और बहते नजर आ रहे हैं, जिसने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

China Flood Snakes : प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आसपास के गांवों के लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को देने के लिए कहा गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

China Flood Snakes : सांपों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान

प्रशासन ने सांपों को पकड़ने के लिए 10 सदस्यीय विशेष रेस्क्यू टीम तैनात की है। यह टीम फिशिंग नेट और स्टन गन जैसी विशेष उपकरणों की मदद से सांपों को सुरक्षित पकड़ने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश सांप जहरीले नहीं हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

China Flood Snakes : बाढ़ से कई इलाकों में भारी तबाही

भारी बारिश और बाढ़ ने गुआंग्शी क्षेत्र में व्यापक नुकसान पहुंचाया है। कई इलाकों में पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिसके बाद रेड अलर्ट जारी किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by 鳳凰資訊 PhoenixTVNews(凤凰资讯) (@phoenixtv_news)

China Flood Snakes : राहत और बचाव कार्य तेज

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रहा है। साथ ही सांपों की तलाश और उन्हें सुरक्षित पकड़ने का अभियान भी लगातार जारी है।

China Flood Snakes : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बाढ़ के पानी में बड़ी संख्या में सांपों के तैरने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान वन्यजीवों का अपने प्राकृतिक या नियंत्रित आवास से बाहर निकलना असामान्य नहीं है, इसलिए ऐसे समय अतिरिक्त सतर्कता बरतना जरूरी होता है

read more : Ajay Chandrakar Statement : बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला, रामगोपाल अग्रवाल, नगर निगम और शराबबंदी पर दिए तीखे बयान

TAGGED:chattisgarhChina Flood SnakesHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postमध्यकाल

Sardar Sarovar Project Agreement : ‘सरदार सरोवर परियोजना’ पर समाधान,मध्यप्रदेश सरकार को हुआ बड़ा फायदा

By Pramod Shrivastav Editorial Head
खेल

IND vs ENG 4th T20 Playing XI : क्या आज संजू सैमसन की होगी वापसी? तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती पर गिर सकती है गाज

By Abhishek Singh
Gwalior Smart City Reality Check
मध्य प्रदेश

Gwalior Smart City Reality Check: स्मार्ट सिटी ग्वालियर की ‘खतरनाक’ हकीकत: रॉक्सी पुल से बाड़ा मार्ग पर महीनों से टूटा पड़ा है लोहे का चैंबर, बड़े हादसे के इंतजार में सोया जिम्मेदार अमला

By Yoganand Shrivastava
West Asia War LIVE अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, 14 मौतों का दावा, खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव
देश- विदेश

West Asia War LIVE Updates : अमेरिका-ईरान संघर्ष दूसरे दिन भी जारी, ईरान ने 14 मौतों का किया दावा, खाड़ी देशों तक पहुंचा तनाव

By Swadesh News

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?