,

Korba Tree Fall Incident: घर पर गिरा विशाल नीलगिरी का पेड़, 9 साल का बच्चा घायल

Korba Tree Fall Incident

Korba Tree Fall Incident: घर पर गिरा विशाल नीलगिरी का पेड़, 9 साल का बच्चा घायल

Korba Tree Fall Incident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एसईसीएल अस्पताल कॉलोनी में एक विशाल नीलगिरी का पेड़ अचानक एक मकान पर गिर पड़ा। हादसे में घर के अंदर मौजूद 9 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Korba Tree Fall Incident: छत तोड़कर घर में घुसी टहनी, बच्चे के सिर में लगे 6 टांके

Korba Tree Fall Incident: जानकारी के अनुसार, तेज बारिश के बीच विशाल नीलगिरी का पेड़ मनोज कोसले के घर पर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान का छज्जा और छत क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ की एक मोटी टहनी छत की शीट को तोड़ते हुए सीधे घर के अंदर जा गिरी, जिसकी चपेट में 9 साल का बच्चा आ गया।

शीट सिर पर लगने से बच्चे का सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में 6 टांके लगाए। फिलहाल बच्चे का उपचार जारी है।

Korba Tree Fall Incident: सड़क भी हुई बाधित, लोगों ने की जर्जर पेड़ों को हटाने की मांग

Korba Tree Fall Incident: हादसे में मकान का छज्जा, छत और घर के अंदर रखा सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, विशाल पेड़ मुख्य सड़क पर गिरने से कुछ समय तक आवागमन भी बाधित रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

READ ALSO: Indore Musakhedi Overbridge Inspection : मुसाखेड़ी ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया औचक निरीक्षण, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन से कॉलोनी में मौजूद पुराने और जर्जर पेड़ों की जल्द कटाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते ऐसे पेड़ों को नहीं हटाया गया तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…