By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Overthinking : क्या एक ही बात दिमाग में घूमती रहती है, मनोचिकित्सक ने बताया ओवरथिंकिंग से कैसे बचें
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Overthinking : क्या एक ही बात दिमाग में घूमती रहती है, मनोचिकित्सक ने बताया ओवरथिंकिंग से कैसे बचें

Abhishek Singh
Last updated: July 7, 2026 12:27 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Overthinking : क्या एक ही बात आपके दिमाग में घूमती रहती है। आप सोते जागते या काम करते वक्त एक ही बात सोचते रहते हैं। भविष्य की चिंताओं के बारे में सोचते रहते हैं? ये आदत मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी है। जानिए ओवरथिंकिंग से कैसे बचें।

Contents
Overthinking : ओवरथिंकिंग और समस्या का समाधानOverthinking : जब एक ही बात बार-बार सोचने लगेंOverthinking : सोचने का समय तय करेंOverthinking : खुद से एक सवाल जरूर पूछेंOverthinking : शरीर को एक्टिव रखेंOverthinking : हर विचार सही हो ऐसा जरूरी नहींread more : Khajrana Civil Hospital : खजराना सिविल अस्पताल के नाम पर दवाओं-उपकरणों की नहीं हुई कोई खरीदी, जानें पूरा सच
Overthinking

Overthinking : क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि किसी बात, किसी फैसले या गलती के बारे में आप बार-बार सोचते रहते हैं। कुछ लोग भविष्य में होने वाली चिंता के बारे में पहले से ही सोचते रहते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि ज्यादा सोचने से वो हर समस्या का समाधान ढूंढ लेंगे और सब कुछ अपने कंट्रोल में कर लेंगे। जबकि सच यह है कि ऐसा करने से अक्सर कोई समाधान नहीं मिलता। बल्कि इससे तनाव, चिंता और मानसिक थकान बढ़ने लगती है।मनोचिकित्सक, लाइफ कोच और गेटवे ऑफ हीलिंग की संस्थापक डॉक्टर चांदनी तुगनैत के अनुसार, ओवरथिंकिंग यानी जरूरत से ज्यादा सोचना समस्या का समाधान निकलाने की क्षमता बढ़ने की निशानी नहीं है। अगर आप इस आदत को पहचान लेंगे तो इससे आसानी से बाहर निकला जा सकता है।

Overthinking : ओवरथिंकिंग और समस्या का समाधान

कुछ लोगों को लगता है कि हर बात पर ज्यादा विचार करना जिम्मेदारी या समझदारी की निशानी है। लेकिन ऐसा नहीं है। डॉक्टर चांदनी बताती हैं कि जो लोग ओवरथिंकिंग करते हैं, वे ऐसा शौक से नहीं करते। उनका दिमाग यह मान लेता है कि हर संभावित परिस्थिति के बारे में पहले से सोच लेना ही खुद को सुरक्षित रखने और कंट्रोल बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है।लेकिन इससे समस्या का हल नहीं निकलता। उल्टा, व्यक्ति मानसिक रूप से थक जाता है, जबकि आप जिस बात की चिंता कर रहे होते हैं वह अभी हुई भी नहीं होती। समस्या का समाधान आपको आगे बढ़ाता है, जबकि ओवरथिंकिंग आपको एक ही जगह घुमाती रहती है।

Overthinking : जब एक ही बात बार-बार सोचने लगें

ओवरथिंकिंग की सबसे बड़ी पहचान यह है कि आप बिना किसी नतीजे पर पहुंचे, एक ही बात को बार-बार सोचते रहते हैं। यानी आपका दिमाग नए समाधान खोजने के बजाय उसी सोच के चक्कर में फंसा रहता है और बाहर नहीं निकल पाता।

Overthinking : सोचने का समय तय करें

अगर कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो पूरे दिन उसके बारे में सोचते रहने के बजाय उसके लिए एक तय समय रखें। उस समय में शांति से सोचें कि क्या करना है। समय पूरा होने के बाद उस बात को फिलहाल छोड़ दें और अपने बाकी कामों पर ध्यान दें।

Overthinking : खुद से एक सवाल जरूर पूछें

ओवरथिंकिंग का बड़ा कारण उन बातों की चिंता करना है जो अभी हुई ही नहीं हैं। ऐसे में खुद से सिर्फ एक सवाल पूछें कि क्या यह सच में अभी हो रहा है, या मैं सिर्फ इसकी कल्पना कर रहा हूं। यह सवाल आपको काल्पनिक डर से बाहर निकालकर वास्तविक स्थिति पर ध्यान देने में मदद कर सकता है।

Overthinking : शरीर को एक्टिव रखें

ज्यादा सोचना हर समस्या का हल नहीं है। शारीरिक गतिविधियां दिमाग और नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद करती हैं। इसके लिए आप टहलने जाएं। सोचने से बचने के लिए हल्की एक्सरसाइज करें। घर के काम कर सकते हैं या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात कर सकते हैं। जब आपका ध्यान बार-बार आने वाले विचारों से हटकर किसी काम में लगता है, तो ओवरथिंकिंग से निकलने में मदद मिलती है।

Overthinking : हर विचार सही हो ऐसा जरूरी नहीं

हर कोई कभी न कभी जरूरत से ज्यादा सोचने लगता है। जरूरी है कि आप पहचान सकें कि कब आपका दिमाग समाधान ढूंढ रहा है और कब वह सिर्फ एक ही बात को बार-बार दोहरा रहा है। अगर आप अपनी चिंता को सीमित करना सीखें, फैक्ट्स पर ध्यान दें और बार-बार आने वाले विचारों को खुद पर हावी न होने दें, तो धीरे-धीरे आपका मन ज्यादा शांत और हल्का महसूस करेगा।

read more : Khajrana Civil Hospital : खजराना सिविल अस्पताल के नाम पर दवाओं-उपकरणों की नहीं हुई कोई खरीदी, जानें पूरा सच

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsOverthinkingTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

झारखंड

Orphan Siblings : हजारीबाग में अनाथ भाई-बहन पर टूटा बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहा , सरकारी मदद का अब भी इंतजार

By Abhishek Singh
Sagar Collector Jansunwai News
मध्य प्रदेश

Sagar Collector Jansunwai News: न्याय के लिए 46वीं बार जनसुनवाई में पहुंचा युवक, रहली मंडी में हुए फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच की मांग

By Yoganand Shrivastava
Amreli Flood Patient Rescue JCB
गुजरात

Amreli Flood Patient Rescue JCB : बाढ़ के बीच ‘फरिश्ता’ बनी जेसीबी, पानी के तेज बहाव में बुजुर्ग मरीज को बकेट में लिटाकर पहुंचाया एंबुलेंस तक

By Yoganand Shrivastava
CM Yogi Attack on SP Congress
उत्तर प्रदेश

CM Yogi Attack on SP Congress: प्रतापगढ़ को ₹384 करोड़ की सौगात: सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा— ‘राम का अस्तित्व नकारने वाले अब बदल रहे रंग’

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?