By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Women Cooperative Society : मध्यप्रदेश में महिलाओं की सहकारी सोसायटी बनाने की होगी शुरुआत, मंत्री विश्वास सारंग ने किया बड़ा ऐलान
मध्य प्रदेश

Women Cooperative Society : मध्यप्रदेश में महिलाओं की सहकारी सोसायटी बनाने की होगी शुरुआत, मंत्री विश्वास सारंग ने किया बड़ा ऐलान

Abhishek Singh
Last updated: July 5, 2026 8:16 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Women Cooperative Society : सहकारी सप्ताह समारोह में मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा ऐलान

Women Cooperative Society : भोपाल में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “सहकारी सप्ताह” समारोह में मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश जल्द ही महिलाओं की सहकारी सोसायटी बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य बनेगा। इस नई पहल की शुरुआत अगले माह से की जाएगी।मंत्री सारंग ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में मध्यप्रदेश लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और आने वाले समय में बीज उत्पादन के क्षेत्र में भी प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।

Contents
Women Cooperative Society : सहकारी सप्ताह समारोह में मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा ऐलानWomen Cooperative Society : सहकारिता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने बनाए नए रिकॉर्डWomen Cooperative Society : महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का फोकसWomen Cooperative Society : प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में बढ़ रहा सहकारिता आंदोलनWomen Cooperative Society : उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानितWomen Cooperative Society : जिलों में भी उत्साह के साथ मनाया गया सहकारी सप्ताहWomen Cooperative Society : विदिशा और झाबुआ सहित कई संस्थाओं को मिले पुरस्कारWomen Cooperative Society : विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी किया गया सम्मानितWomen Cooperative Society : महिला सहकारी सोसायटी से बढ़ेगा आत्मनिर्भरता का दायरा

Women Cooperative Society : सहकारिता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने बनाए नए रिकॉर्ड

मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश का सहकारिता विभाग कम्प्यूटरीकरण, ऑनलाइन ऑडिट और डिजिटल सेवाओं में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध कराने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है, जो सहकारिता क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

Women Cooperative Society : महिलाओं, किसानों और युवाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि सहकारिता आंदोलन समाज के हर वर्ग के विकास का मजबूत माध्यम बन रहा है। सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारिता मॉडल को लगातार मजबूत कर रही है।उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण में सहकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है और भविष्य में इसे और व्यापक बनाया जाएगा।

Women Cooperative Society : प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में बढ़ रहा सहकारिता आंदोलन

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश में सहकारिता आंदोलन नई ऊंचाइयों को छू रहा है।उन्होंने कहा कि किसान, जवान, विज्ञान और अनुसंधान को जोड़ते हुए सहकारिता को नई दिशा दी जा रही है। साथ ही कॉर्पोरेट और को-ऑपरेटिव मॉडल के समन्वय से आर्थिक विकास की नई संभावनाएं तैयार हो रही हैं।

Women Cooperative Society : उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

सहकारी सप्ताह समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मंत्री सारंग ने कहा कि ऐसे पुरस्कार दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं और बेहतर कार्य करने की भावना को बढ़ावा देते हैं।

Women Cooperative Society : जिलों में भी उत्साह के साथ मनाया गया सहकारी सप्ताह

अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सहकारी सप्ताह के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान भी चलाया गया।कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सहकारी संघ के प्रबंध संचालक ऋतुराज रंजन ने आभार व्यक्त किया।

Women Cooperative Society : विदिशा और झाबुआ सहित कई संस्थाओं को मिले पुरस्कार

कार्यक्रम में अमानत संग्रहण लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक विदिशा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा दतिया और अन्य जिला सहकारी बैंकों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।पैक्स सदस्यता महाभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक झाबुआ को सम्मानित किया गया।

Women Cooperative Society : विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी किया गया सम्मानित

अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के दौरान जरी-जरदोजी, जूट क्राफ्ट, कढ़ाई, प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी में खरगोन की सोलर पावर विस्तार सहकारी संस्था को प्रथम, सीहोर की प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति को द्वितीय तथा भोपाल की सुविधा साख सहकारी संस्था को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ और मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बीज उत्पादक संघ को विशिष्ट प्रस्तुतिकरण के लिए सम्मानित किया गया।

Women Cooperative Society : महिला सहकारी सोसायटी से बढ़ेगा आत्मनिर्भरता का दायरा

महिलाओं की सहकारी सोसायटी बनाने की नई पहल से प्रदेश में महिला उद्यमिता, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

read more : Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : रोज हो रहे चढ़ावा चोरी पर सनसनीखेज खुलासे,राम भक्तों की आस्था पर लगी चोट के भरेंगे घाव?

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUputtar pradeshWomen Cooperative Society
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postअग्निपथ

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : रोज हो रहे चढ़ावा चोरी पर सनसनीखेज खुलासे,राम भक्तों की आस्था पर लगी चोट के भरेंगे घाव?

By Abhishek Singh
Adani Defence Manufacturing Plant
मध्य प्रदेश

Adani Defence Manufacturing Plant : शिवपुरी में बनेगी अत्याधुनिक मिसाइलें, सीएम डॉ. मोहन यादव ने 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का किया शिलान्यास

By Abhishek Singh
Goraghat Datia Policemen Beat Municipality Worker
मध्य प्रदेश

Goraghat Datia Policemen Beat Municipality Worker: ग्वालियर के डबरा में खाकी पर लगा दाग: पुलिसकर्मियों की कथित पिटाई से नपा कर्मी की मौत; परिजनों ने घेरा थाना, हत्या के केस की मांग

By Yoganand Shrivastava
Adani Defense Missile Complex Shivpuri MP
दिल्ली

Adani Defense Missile Complex Shivpuri MP: आत्मनिर्भर भारत को बड़ी रफ्तार: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल कॉम्प्लेक्स; अडाणी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?