NDA Mission 360 : 362 का जादुई आंकड़ा छू पाएगी बीजेपी ?विपक्षी दलों में होगी टूट या रहेंगे एकजुट ?
NDA Mission 360 : agenda में aaj बात NDA के मिशन 360 की | यह मिशन संसद में ऐसी ताकत जुटाने की प्लानिंग है, जिससे सरकार संविधान बदल सकेगी….DMK, NCP और सपा जैसे दलों में सेंध की कवायद तेज हो गई….कुछ ही महीनों में जोड़-तोड़ की राजनीति के आसार हैं…’मिशन 360′ का सीधा मतलब है लोकसभा में 360 या उससे ज्यादा सीटें हासिल करना, लेकिन इसके पीछे असली जादुई नंबर है 362 है,,, दरअसल, 543 सदस्यों वाली लोकसभा में संविधान संशोधन पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत चाहिए होता है, जो 362 सीटों का आंकड़ा बनता है… नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) अभी इस आंकड़े से बहुत दूर है,

NDA Mission 360 : लेकिन उसने इसे पूरा करने की बकायदा रणनीति बना ली है. 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA ने 293 सीटें जीती थीं. इनके अलावा कुछ निर्दलीय और बहुत छोटे दलों ने भी सरकार को समर्थन देने की बात कही, जिससे सरकार के पक्ष में कुल संख्या लगभग 321 तक पहुंच गई. अब 362 तक जाने के लिए 41 और सांसदों की जरूरत है… ऐसे में क्या बीजेपी इस जादुई आंकड़े को छू पायेगी ? और यदि इस आंकड़े तक पहुँचती है तो क्या होगी आने वाले समय में राजनीतिक रणनीति इसी पर करेंगे चर्चा उससे पहले देखिये ये रिपोर्ट |

