Korea News: पहली ही बारिश में बैकुंठपुर की व्यवस्था हुई पानी-पानी, नगर पालिका की तैयारियों की खुली पोल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korea News

Korea News: जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में मानसून की पहली ही बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। नगर पालिका कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर भारी जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भर जाने से पूरा क्षेत्र तालाब जैसा दिखाई देने लगा, जबकि कई दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया।

Korea News: नगरपालिका कार्यालय से 50 मीटर दूर जलभराव, दुकानों और सड़कों पर भरा बारिश का पानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर जलभराव हुआ है, वहां पिछले वर्ष ही नई सड़क और नालियों का निर्माण कराया गया था। इसके बावजूद पहली ही बारिश में नालियां जाम हो गईं और पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Korea News: नई सड़क और नाली पहली बारिश में हुई फेल, स्थानीय लोगों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

बारिश के कारण बाजार क्षेत्र में कारोबार भी प्रभावित हुआ। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों में पानी घुसने से सामान को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहा, वहीं राहगीरों को जलभराव के बीच आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

read also: Gold Silver Price : आज सोना हुआ थोड़ा सस्ता, चांदी में भी आई नरमी, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने, जाम नालियों की सफाई कराने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आगामी बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।