By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश स्पेशल > Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता, नायरा एनर्जी ने घटाए दाम, आज से लागू हुए नए रेट
स्वदेश स्पेशल

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता, नायरा एनर्जी ने घटाए दाम, आज से लागू हुए नए रेट

Rajkumar Sisodiya
Last updated: July 1, 2026 11:47 am
By Rajkumar Sisodiya
Share
4 Min Read
नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों की जानकारी।
नायरा एनर्जी ने कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम घटाकर ग्राहकों को राहत दी।
SHARE

Petrol Diesel Price Today : पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद नायरा एनर्जी का बड़ा फैसला, सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक नहीं घटाई कीमतें

Petrol Diesel Price Today : पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कच्चे तेल एवं लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की सप्लाई सामान्य होने के बाद भारत की प्रमुख निजी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी राहत दी है। कंपनी ने 1 जुलाई से देशभर में अपने सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर कम कर दी है।

Contents
Petrol Diesel Price Today : पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद नायरा एनर्जी का बड़ा फैसला, सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक नहीं घटाई कीमतेंPetrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का मिला फायदाPetrol Diesel Price Today : फरीदाबाद में नई कीमतेंPetrol Diesel Price Today : देशभर के 7000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर लागू हुए नए रेटPetrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं घटाए दामPetrol Diesel Price Today : पहले बढ़ाए थे दाम, अब दी राहत
Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का मिला फायदा

पश्चिम एशिया संकट के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई थीं। हालांकि हालात सामान्य होने के बाद कच्चा तेल अब 70 से 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। इसी गिरावट का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए नायरा एनर्जी ने ईंधन की कीमतों में कटौती की है।

Petrol Diesel Price Today : फरीदाबाद में नई कीमतें

दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद स्थित नायरा पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमत 108.03 रुपये प्रति लीटर से घटकर 103.03 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 98.84 रुपये प्रति लीटर से कम होकर 95.84 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। अलग-अलग राज्यों में वैट (VAT) और अन्य स्थानीय करों के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

Petrol Diesel Price Today : देशभर के 7000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर लागू हुए नए रेट

नायरा एनर्जी देशभर में 7000 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित करती है। कंपनी ने अपने सभी आउटलेट्स पर नई कीमतें 1 जुलाई से लागू कर दी हैं। इससे निजी पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदने वाले ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा।

Petrol Diesel Price Today : सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं घटाए दाम

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई कटौती नहीं की है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) देशभर में 90,000 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित करती हैं। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

Petrol Diesel Price Today : पहले बढ़ाए थे दाम, अब दी राहत

पश्चिम एशिया संकट के दौरान नायरा एनर्जी ने सरकारी कंपनियों से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। बाद में सरकारी कंपनियों ने भी ईंधन के दाम बढ़ाए थे और कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए थे। अब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद नायरा एनर्जी ने सबसे पहले कीमतों में कटौती कर ग्राहकों को राहत दी है।

read more : Persistent Fatigue Symptoms : हर समय थकान, बदन में खिंचाव और काम में मन न लगे? जानिए किन बीमारियों के हो सकते हैं ये संकेत

TAGGED:BPCLBusiness newsCrude Oil PriceDiesel NewsDiesel PriceEconomy NewsFuel NewsFuel Price CutHPCLIndia Fuel PriceIOCNyara EnergyOil PricePetrol Diesel RatePetrol NewsPetrol PriceStrait of hormuzडीजल की कीमतनायरा एनर्जीपेट्रोल सस्ताभारत में पेट्रोल
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद प्रदर्शित गोल्ड और सिल्वर बार।
स्वदेश स्पेशल

Gold Silver Price Today : जुलाई के पहले दिन सोना ₹1,600 और चांदी ₹5,700 तक सस्ती, जानें आपके शहर का ताजा रेट

By Rajkumar Sisodiya
थकान और कमजोरी महसूस करता व्यक्ति
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Persistent Fatigue Symptoms : हर समय थकान, बदन में खिंचाव और काम में मन न लगे? जानिए किन बीमारियों के हो सकते हैं ये संकेत

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की मांग करते हुए
Pin Postअग्निपथ

Trump Oil Price Statement : ट्रम्प की तेल कंपनियों को चेतावनी, कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? भारत पर क्या होगा असर

By Pramod Shrivastav Editorial Head
15 रुपये की डिलीवरी पर 500 रुपये की टिप मिलने के बाद भावुक हुआ Blinkit राइडर
Pin Postस्वदेश स्पेशल

Blinkit Rider Tip : 15 रुपये की डिलीवरी पर मिली 500 रुपये की टिप, Blinkit राइडर का वीडियो वायरल

By Rajkumar Sisodiya

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Abujhmad Development
Abujhmad Development: दुर्गम रास्तों को पार कर बिनागुंडा पहुंचे सांसद भोजराज नाग, ग्रामीणों को विकास का दिया भरोसा
July 1, 2026
1 जुलाई 2026 से 19 किलो कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर ₹183.50 सस्ता हुआ
LPG Rate Today : जुलाई की शुरुआत में राहत, 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹183.50 सस्ता
July 1, 2026
1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद प्रदर्शित गोल्ड और सिल्वर बार।
Gold Silver Price Today : जुलाई के पहले दिन सोना ₹1,600 और चांदी ₹5,700 तक सस्ती, जानें आपके शहर का ताजा रेट
July 1, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?