Ram Janmabhoomi Trust Restructuring : राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पुनर्गठन की उठी मांग
Ram Janmabhoomi Trust Restructuring : अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य हिन्दू पक्षकार (अपील संख्या-2636) जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर वर्तमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की है। उन्होंने मौजूदा ट्रस्ट को भंग कर नई समिति गठित करने का आग्रह किया है।

Ram Janmabhoomi Trust Restructuring : पत्र में रखीं ये प्रमुख मांगें
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने अपने पत्र में मांग की है कि वर्तमान ट्रस्ट को भंग कर पूज्य श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में नया ट्रस्ट गठित किया जाए। साथ ही नई समिति में तेरहों अखाड़ों के प्रतिनिधियों, प्रमुख हिन्दू पक्षकारों, अधिवक्ताओं, आंदोलन से जुड़े संतों एवं कार्यकर्ताओं तथा प्रतिष्ठित सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई है। उन्होंने ट्रस्ट संचालन को पारदर्शी और जनविश्वास से परिपूर्ण बनाने पर भी जोर दिया।
Ram Janmabhoomi Trust Restructuring : क्यों उठी ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग?
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि केवल एक मंदिर नहीं बल्कि करोड़ों हिन्दुओं की आस्था, संघर्ष और तपस्या का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में ट्रस्ट से जुड़े विवादों और मंदिर परिसर में चोरी जैसी घटनाओं से श्रद्धालुओं में असंतोष बढ़ा है। ऐसे में ट्रस्ट का पुनर्गठन समय की आवश्यकता बन गया है।
Ram Janmabhoomi Trust Restructuring : श्रीमहंत हरि गिरि जी को बताया उपयुक्त नेतृत्व
पत्र में स्वामी चक्रपाणि जी ने श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज को सनातन परंपरा का प्रतिष्ठित संत बताते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, तपस्या और निष्कलंक सेवा का उदाहरण है। उनके नेतृत्व में गठित नई समिति से ट्रस्ट की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और विश्वसनीय बन सकती है।
Ram Janmabhoomi Trust Restructuring : श्री श्री रविशंकर से भी हुई चर्चा
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने बताया कि उन्होंने इस विषय पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी से भी दूरभाष पर विस्तृत चर्चा की। वर्तमान में अमेरिका प्रवास पर मौजूद श्री श्री रविशंकर के साथ ट्रस्ट के पुनर्गठन और नई समिति के गठन सहित विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगे मुलाकात
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि वह शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि करोड़ों रामभक्तों और संत समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
READ MORE : OG Universe : वैश्विक पटल पर ‘गम्भीरा’ का सिंहनाद,’OG यूनिवर्स’ की आधिकारिक घोषणा से रोमांचित हुआ सिनेमाई जगत

