July 2026 New Rules : 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे नए नियम
July 2026 New Rules : हर महीने की पहली तारीख कुछ नए बदलाव लेकर आती है और इस बार 1 जुलाई 2026 से कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू होने जा रहे हैं। इनका असर नौकरीपेशा लोगों, बैंक ग्राहकों, यात्रियों, टैक्सपेयर्स और आम नागरिकों की जेब पर सीधे तौर पर पड़ेगा। आइए जानते हैं 1 जुलाई से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं।

A.R. Rahman : वह संगीतकार जिसकी धुनें सिर्फ सुनी नहीं जातीं, महसूस भी की जाती हैं
July 2026 New Rules : UPI के जरिए मिनटों में निकाल सकेंगे PF
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जुलाई में अपना नया डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च कर सकता है। इसके बाद कर्मचारी UPI के माध्यम से पीएफ का पैसा कुछ ही मिनटों में निकाल सकेंगे। अब तक पीएफ निकासी में कई दिन लग जाते थे, लेकिन नई व्यवस्था प्रक्रिया को काफी आसान बना देगी।
July 2026 New Rules : ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख
नौकरीपेशा कर्मचारियों और ऐसे टैक्सपेयर्स, जिनकी आय ऑडिट के दायरे में नहीं आती, उनके लिए ITR-1 और ITR-2 दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। समय पर रिटर्न दाखिल नहीं करने पर जुर्माना और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
July 2026 New Rules : HDFC Bank क्रेडिट कार्ड के नियम बदलेंगे
Lucknow Fire Accident : लखनऊ अग्निकांड पर सोनू सूद का छलका दर्द, बोले- ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो
1 जुलाई से HDFC Bank अपने Regalia Gold और Diners Club Privilege क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव करने जा रहा है।
अब घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की मुफ्त सुविधा पाने के लिए ग्राहकों को पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने होंगे। इसके बाद ही अगली तिमाही में लाउंज एक्सेस मिलेगा।
July 2026 New Rules : LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की तरह 1 जुलाई को भी तेल विपणन कंपनियां LPG सिलेंडर, CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा करेंगी। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं। साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के नए रेट जारी होने से हवाई टिकटों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।
July 2026 New Rules : पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी की है।
36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये।
तत्काल पासपोर्ट की फीस 3,500 रुपये से बढ़कर 5,000 रुपये।
60 पेज वाले जंबो पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दी गई है।
July 2026 New Rules : बिना टिकट यात्रा पर लगेगा ज्यादा जुर्माना
रेलवे के नए नियमों के अनुसार बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया जाएगा।
इसके अलावा यदि कोई पुरुष महिला कोच में यात्रा करता पाया गया तो उस पर 2,500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
July 2026 New Rules : आधार अपडेट छह महीने तक मुफ्त
UIDAI ने नागरिकों को राहत देते हुए अगले छह महीनों के लिए आधार अपडेट मुफ्त कर दिया है। अब नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। पहले इसके लिए 75 रुपये का शुल्क लिया जाता था।
July 2026 New Rules : आम लोगों पर क्या होगा असर?
1 जुलाई से लागू होने वाले ये बदलाव सीधे आम नागरिकों की जेब पर असर डालेंगे। जहां UPI से PF निकासी और मुफ्त आधार अपडेट जैसी सुविधाएं राहत देंगी, वहीं पासपोर्ट शुल्क, रेलवे जुर्माना और बैंकिंग नियमों में बदलाव अतिरिक्त खर्च बढ़ा सकते हैं। इसलिए इन नए नियमों की जानकारी पहले से रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
read more : Imtiaz Ali : बॉलीवुड के उस कहानीकार की कहानी, जिसकी फिल्में प्यार से ज्यादा जिंदगी को समझाती हैं

