Pond Drowning Incident : मगरलोड में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत
Pond Drowning Incident : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। कपालफोड़ी गांव में तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Pond Drowning Incident : मोहर्रम की छुट्टी पर नहाने गई थीं बच्चियां
जानकारी के अनुसार, मोहर्रम की छुट्टी के दौरान 8 वर्षीय गीतिका और 6 वर्षीय खुशबू गांव के तालाब में नहाने के लिए गई थीं। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
Pond Drowning Incident : तालाब किनारे मिले कपड़े और बाल्टी
तलाशी के दौरान तालाब किनारे दोनों बच्चियों के कपड़े और बाल्टी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू की, जहां कुछ देर बाद दोनों बच्चियों के शव बरामद किए गए।
Pond Drowning Incident : अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Pond Drowning Incident : गांव में पसरा मातम
मृतक बच्चियां एक ही परिवार की थीं। उनकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कपालफोड़ी गांव सहित पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
READ MORE : Flight Ticket : क्या सस्ते होंगे फ्लाइट टिकट? क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बाद सरकार का बड़ा संकेत

