MP Top 10 : 1 रतलाम में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए लोग
MP Top 10 : रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस के समय ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे करंट फैल गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य झुलस गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन
2 गैस पाइपलाइन हादसे के घायलों से मिले महापौर, निगम पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर गैस पाइपलाइन विस्फोट में घायल लोगों से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। वहीं पीड़ितों ने नगर निगम पर भाजपा पार्षद को बचाने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
3 कर्बला मेले की अनुमति पर निगम में मतभेद, महापौर ने आदेश किया निरस्त
इंदौर में कर्बला मैदान पर मेले के आयोजन को लेकर नगर निगम के भीतर ही मतभेद सामने आ गए हैं। निगमायुक्त द्वारा दी गई अनुमति को मेयर-इन-काउंसिल ने वर्चुअल बैठक के बाद तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। अब इस फैसले को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।
4 मनोज यादव हत्याकांड में सभी आरोपी बरी, 10 साल बाद आया अदालत का फैसला
टीकमगढ़ के चर्चित मनोज यादव हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपों को पर्याप्त साक्ष्यों के साथ साबित नहीं कर सका।
5 दमोह में बारिश के दौरान पेड़ की डाल गिरने से युवक की मौत
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में बारिश के दौरान जामुन के पेड़ की भारी डाल पिता-पुत्र पर गिर गई। हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके पिता सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
6 मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 45 जिलों में बारिश का अलर्ट
प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने 45 जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। भोपाल और उज्जैन संभाग में अगले 48 घंटों के भीतर मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है।
7 बाबा महाकाल का मावा और ड्राई फ्रूट्स से विशेष श्रृंगार, उमड़े श्रद्धालु
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी पर भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। मावा, ड्राई फ्रूट्स, त्रिपुंड और चंद्रमा से सजे बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
8 भोपाल में मोहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राजधानी भोपाल में मोहर्रम के अवसर पर निकलने वाले मातमी जुलूसों को देखते हुए पुलिस ने पुराने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
9 बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
भोपाल के बिलखिरिया क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बिजली सप्लाई बंद किए बिना युवक को खंभे पर चढ़ाकर काम कराया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
10 राज्यपाल मंगू भाई पटेल के कार्यकाल बढ़ने की चर्चा तेज
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल का मौजूदा कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है। राजनीतिक हलकों में उनके कार्यकाल विस्तार की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके पुनर्नियुक्त होने की संभावना पर मंथन जारी है।
read more : Chanakya Niti : चालाक बनो, लेकिन मूर्ख दिखो…आचार्य चाणक्य की इस एक बात में छिपा है सफलता का सबसे बड़ा राज!

