PM Awas Yojana Protest : सर्वे सूची में नाम नहीं होने से ग्रामीण नाराज
PM Awas Yojana Protest : जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की सर्वे सूची में नाम शामिल नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। पात्र हितग्राहियों के नाम सूची में नहीं जुड़ने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण जनपद पंचायत फिंगेश्वर कार्यालय पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया।

PM Awas Yojana Protest : अधिकारियों के नहीं मिलने पर धरने पर बैठे ग्रामीण
प्रदर्शन के दौरान जब ग्रामीणों को जनपद पंचायत कार्यालय में संबंधित अधिकारी नहीं मिले तो वे कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
PM Awas Yojana Protest : पात्र हितग्राहियों की अनदेखी का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र होने के बावजूद उनका नाम सर्वे सूची में शामिल नहीं किया गया है। उनका कहना है कि कई जरूरतमंद परिवार आज भी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
PM Awas Yojana Protest : 10 से अधिक पंचायतों के ग्रामीण पहुंचे
Welcome To The Jungle Movie : अक्षय कुमार की मुरीद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- उनकी सादगी औ
विरोध प्रदर्शन में कोमा, पंडरीतरई, किरवई, रोबा, अरंड, फुलझर, बोड़की और जोगीडीपा समेत 10 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पंचायत स्तर पर लापरवाही और पात्र हितग्राहियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
PM Awas Yojana Protest : शीघ्र समाधान की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे सूची का पुनः परीक्षण किया जाए और पात्र लोगों के नाम जल्द से जल्द जोड़े जाएं, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
read more : Imtiaz Ali : बॉलीवुड के उस कहानीकार की कहानी, जिसकी फिल्में प्यार से ज्यादा जिंदगी को समझाती हैं

