Safe Click 2.0 : सुरक्षा है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, सायबर क्राइम से बचाएगी जागरुकता,हर क्लिक से पहले करें विचार, साइबर सुरक्षा रहेगी बरकरार
Safe Click 2.0 : मध्य प्रदेश सरकार डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए ‘डेटा सुरक्षा और साइबर जागरूकता’ को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानकर अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है…वर्तमान डिजिटल युग में जहां सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से बढ़ा है, वहीं साइबर ठगी, डेटा चोरी और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी चुनौतियां भी गंभीर रूप से उभरी हैं…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार डेटा सुरक्षा को देश की सीमा सुरक्षा की तरह ही महत्वपूर्ण मान रही है..इस दिशा में राज्य में सुरक्षा ढांचे को अभेद्य बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण और आधुनिक नीतियां लागू की गई हैं…

Imtiaz Ali : बॉलीवुड के उस कहानीकार की कहानी, जिसकी फिल्में प्यार से ज्यादा जिंदगी को समझाती हैं
Safe Click 2.0 : राज्य व्यापी सायबर जागरूकता अभियान के तहत सेफ क्लिक 2.0 के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सायबर खतरा एक ऐसा अदृश्य दुश्मन है…जो बिना दस्तक दिए हमारे घरों तक पहुंच रहा है..सायबर खतरों को समझना ही उनसे बचने का सबसे बड़ा रास्ता है.. सावधानी ही सुरक्षा है और जानकारी ही बचाव है…उन्होंने कहा कि संकट के समय मध्यप्रदेश पुलिस हमेशा संकटमोचक हनुमान की भूमिका में रहती है…डिजिटल अरेस्ट, डीप-फेक, फेक प्रोफाइल, हैकिंग, डेटा ब्रीचिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग ठगी, रैनसमवेयर हमले और फर्जी निवेश लिंक जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं..ऐसे में हर नागरिक को सतर्क रहने की जरुरत है..मुख्यमंत्री ने सायबर सुरक्षा के लिए ‘जागरूकता, सावधानी और सहभागिता’ जैसे तीन महत्वपूर्ण सूत्र बताए हैं…
read more : Chanakya Niti : पत्नी की इन बातों पर कभी न करें आंख मूंदकर भरोसा, संकट में पड़ सकता है रिश्ता

