REPORT : AJAY NIGAM
Mohan Yadav Property Allegations : मुख्यमंत्री की संपत्ति को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
Mohan Yadav Property Allegations : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस पर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों और सार्वजनिक चर्चाओं में इस मुद्दे को लेकर कई तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि एक टीवी चैनल में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं स्पष्ट किया है कि उनके और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर मौजूद सभी संपत्तियां छात्र जीवन एवं उसके बाद शुरू किए गए व्यवसाय से अर्जित की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी संपत्तियों में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं हुई है।

Mohan Yadav Property Allegations : प्रदेश के विकास में सहयोग करने की विपक्ष से अपील
प्रेस विज्ञप्ति में महेंद्र सिंह यादव ने विपक्षी दलों से आग्रह किया कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकास कार्यों में सकारात्मक सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों, गरीबों, छात्रों और आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा रची जा रही कथित साजिश प्रदेश के सौहार्दपूर्ण वातावरण को प्रभावित कर सकती है और विकास की गति पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। महेंद्र सिंह यादव ने इस प्रकार की राजनीति की निंदा करते हुए विपक्ष से जिम्मेदार भूमिका निभाने की अपील की।उन्होंने अपने बयान का समापन “जय किसान, जय सहकार, जय मध्य प्रदेश” के नारे के साथ किया।
read more : Uric Acid Diet : हाई यूरिक एसिड के मरीज को कौन सी दाल खानी चाहिए और कौन सी दाल खाने से बचना चाहिए?

