,

Balrampur Gangrape Case: बलरामपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान, कहा- अपराधियों में कानून का खौफ जरूरी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Balrampur Gangrape Case

Balrampur Gangrape Case: घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग

Balrampur Gangrape Case: बलरामपुर जिले में सामने आए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बयान सामने आया है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।

मीडिया से चर्चा के दौरान अमरजीत भगत ने कहा कि दिनदहाड़े इस प्रकार की घटनाओं का होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में शासन-प्रशासन का खौफ दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके कारण इस तरह के जघन्य अपराध सामने आ रहे हैं।

Balrampur Gangrape Case: पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील

Balrampur Gangrape Case: पूर्व मंत्री ने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपनी ऐसी छवि बनाए रखनी चाहिए, जिससे अपराधियों के मन में कानून का भय बना रहे और वे अपराध करने से पहले कई बार सोचें।

अमरजीत भगत ने कहा कि पूरे मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और समाज में एक सख्त संदेश जाए। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

read also: Chanakya Niti : इन 4 संकेतों से पहचानें, कौन उठा रहा है आपकी अच्छाई का फायदा

पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी