Health Emergency : केदारनाथ धाम में अचानक बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत
REPORT : SATYAPAL NEGI
Health Emergency : केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा। समय पर मिली चिकित्सा सहायता के चलते श्रद्धालु को उच्च स्तरीय इलाज उपलब्ध कराया गया।

Health Emergency : सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय मिथलेश नामक श्रद्धालु की सोमवार दोपहर करीब 1:40 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल केदारनाथ स्थित स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए तुरंत हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी।
Health Emergency : आपदा प्रबंधन और हेली इमरजेंसी टीम ने संभाला मोर्चा
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवा से समन्वय स्थापित किया गया। लगभग दोपहर 2 बजे प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद हेलीकॉप्टर केदारनाथ पहुंचा और मरीज को सुरक्षित रूप से एयरलिफ्ट किया गया।

Health Emergency : एम्स ऋषिकेश में कराया गया भर्ती
यूकाडा और हेली इमरजेंसी मेडिकल टीम की निगरानी में बुजुर्ग श्रद्धालु को केदारनाथ से एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि मरीज को समय रहते चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता थी।
Health Emergency : अब तक 15 से अधिक मरीजों को मिल चुकी है हेली मेडिकल सहायता
केदारनाथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों से निपटने के लिए हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवा लगातार सक्रिय है। प्रशासन के अनुसार अब तक 15 से अधिक गंभीर मरीजों को हेलीकॉप्टर की सहायता से उच्च स्तरीय उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा जा चुका है।
Health Emergency : यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को किया गया मजबूत
चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य केंद्र, आपदा प्रबंधन टीम और हेली मेडिकल सेवाएं लगातार सतर्क हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
READ MORE : Gold Silver Rate 15 June 2026 : सोना 3,300 रुपये और चांदी 7,200 रुपये उछली, लगातार तीसरे दिन तेज हुआ बाजार

