PM मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें : विकास, गरीब, कल्याण और नए भारत का विजन
- जनता का भरोसा पहले से ज्यादा मजबूत हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने कांग्रेस से निराश होकर एनडीए पर भरोसा जताया था। पिछले 12 वर्षों में सरकार ने विकास और सुशासन के जरिए उस विश्वास को और मजबूत किया है।
- 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए
मोदी ने दावा किया कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक नीतियों के चलते 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि यही वर्ग अब देश के नए मिडिल क्लास के रूप में उभर रहा है।
- इंफ्रास्ट्रक्चर में रिकॉर्ड विस्तार
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में देश में 74 एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 160 से अधिक हो चुके हैं। एक्सप्रेस-वे नेटवर्क 1000 किलोमीटर से बढ़कर 6700 किलोमीटर तक पहुंच गया है, जबकि मेट्रो सेवाएं अब 5 शहरों से बढ़कर 20 शहरों तक विस्तार कर चुकी हैं।
- कांग्रेस और एनडीए के विकास मॉडल की तुलना
मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक देश की विकास गति धीमी रही। वहीं एनडीए सरकार ने बड़े फैसलों, सुधारों और नई सोच के साथ तेज विकास की नई दिशा तय की है।
- दुनिया से आगे निकलने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का लक्ष्य केवल दुनिया की बराबरी करना नहीं, बल्कि उससे आगे निकलना है। इसके लिए ग्रीन एनर्जी, न्यूक्लियर एनर्जी, डेटा सेंटर, मेड इन इंडिया जहाज और विमान निर्माण जैसे भविष्य के क्षेत्रों में तेजी से निवेश और विकास किया जा रहा है।

