Alpha Teaser : आलिया का दमदार एक्शन, बॉबी देओल का नया अंदाज और शरवरी वाघ की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता।
Alpha Teaser : आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। YRF के स्पाई यूनिवर्स की इस पहली फीमेल सेंट्रिक फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ था। हालांकि, टीजर सामने आने के बाद जहां आलिया और बॉबी के लुक की तारीफ हो रही है, वहीं सोशल मीडिया पर फैंस का एक ही सवाल है कि आखिर दूसरी लीड एक्ट्रेस शरवरी वाघ टीजर से गायब क्यों हैं?

तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक Bharathiraja का निधन, 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Alpha Teaser : वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली ‘वुमन सेंट्रिक’ फिल्म
‘अल्फा’ को लेकर सिनेमाप्रेमियों के बीच काफी समय से चर्चाएं हैं। यह फिल्म यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स का एक बेहद अहम हिस्सा है, जिसे पूरी तरह से महिला जासूसों पर केंद्रित किया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। मेकर्स ने फिल्म का जो पहला लुक और टीजर जारी किया है, उसने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
Alpha Teaser : बॉबी का हरियाणवी लहजा और आलिया का धांसू एक्शन अवतार
टीजर की शुरुआत आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन से होती है, जहां बॉबी देओल उन्हें एक खास गिफ्ट देते हैं। इस गिफ्ट को खोलते ही आलिया के सामने उनके जीवन का सबसे बड़ा मिशन ‘अल्फा’ साफ हो जाता है। टीजर में आलिया भट्ट ब्लैक फाइटर लुक में बाइक स्टंट करती, गोलियां चलाती और जबरदस्त फाइट सीन्स करती नजर आ रही हैं। वहीं, बॉबी देओल इस बार एक अलग ही रंग में हैं। टीजर में उनका हरियाणवी लहजा और दमदार आवाज रोंगटे खड़े करने वाली है।

मिशन का खास साइन : टीजर में आलिया और बॉबी दोनों के कंधे पर एक खास ‘अल्फा मार्क’ दिखाई दे रहा है, जो उनके सीक्रेट मिशन की ओर इशारा करता है।
Alpha Teaser : पिता-पुत्री के रिश्ते में छुपा है बड़ा सस्पेंस!
टीजर से साफ है कि बॉबी देओल फिल्म में आलिया भट्ट के पिता के रोल में हैं, जो उन्हें बचपन से एक खूंखार एजेंट की तरह पालते हैं। बॉबी का एक डायलॉग खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह कहते हैं कि “वुल्फ की बेटी वुल्फ ही होती है।” वह आलिया को बचपन से लेकर बड़े होने तक इस खास मिशन के लिए ट्रेन करते दिख रहे हैं। हालांकि, कहानी में कई लेयर्स हैं और सस्पेंस-थ्रिलर का लेवल काफी हाई होने वाला है।
Alpha Teaser : टीजर देख फैंस हुए क्रेजी, पर शरवरी वाघ के गायब होने पर उठे सवाल
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। फैंस आलिया के इस नए एक्शन अवतार को देखकर बेहद एक्साइटेड हैं, तो वहीं कई लोगों का मानना है कि बॉबी देओल इस समय अपने करियर के बेस्ट फॉर्म में चल रहे हैं। कुछ फैंस ने कयास लगाए हैं कि बॉबी का किरदार आगे चलकर विलेन का रूप ले सकता है।
लेकिन इन सबके बीच, फैंस को शरवरी वाघ की कमी सबसे ज्यादा खली। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं :
‘आलिया की तरह शरवरी भी तो लीड एक्ट्रेस है, वो क्यों टीजर से गायब हैं?’
‘क्या शरवरी अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं?’
‘लगता है ट्रेलर में शरवरी की धांसू एंट्री होगी, इसीलिए मेकर्स ने उन्हें अभी छुपा कर रखा है।’
Alpha Teaser : बदल गई ‘अल्फा’ की रिलीज डेट
फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है। अब ‘अल्फा’ अपने तय समय से एक हफ्ते पहले, यानी 3 जुलाई को सिनेमाघरों में धमाका करेगी। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘द रेलवे मेन’ का निर्देशन किया था।
read more : Sapna Choudhary ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, महिला कोर्ट ने दिया अंतरिम संरक्षण; संपर्क करने पर लगाई रोक

