,

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/narendra-modi-completed-12-years-as-pm/

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल के 12 बेमिसाल कार्य उकेरे

Narendra Modi: भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में किसानों और अन्न दाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल के सम्मान में अनाज से रंगोली बनाई। यह आयोजन नीलबड़ स्थित दुर्गा माता मंदिर में हुआ। रंगोली में प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल के 12 बेमिसाल कार्यों को खूबसूरती से उकेरा गया।

कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। किसानों और सैकड़ों नागरिकों ने मिलकर इस ऐतिहासिक अवसर को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।

Narendra Modi: मातारानी की आरती और दीर्घायु की कामना, प्रधानमंत्री के लंबे कार्यकाल का उत्सव

Narendra Modi: कार्यक्रम में माँ सिंहवाहिनी मंदिर में मातारानी की आरती भी की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की गई। आयोजन का उद्देश्य न केवल उनके 4399 दिन के कार्यकाल को सम्मानित करना था, बल्कि किसानों और नागरिकों के बीच उनके नेतृत्व और देशसेवा के प्रति विश्वास और उत्साह भी जगाना था।

Narendra Modi: यह अनोखा उत्सव दर्शाता है कि देश के अन्नदाता और नागरिक प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल को कितना महत्व देते हैं और उनके नेतृत्व में गर्व महसूस करते हैं।

READ ALSO: Khabar hatke : प्यार में ‘महंगा’ धोखा: गर्लफ्रेंड को दिया 3 लाख का गेमिंग PC, अगले ही दिन हुआ ब्रेकअप; अब युवक ढूंढ रहा कानूनी रास्ता