,

महाकुंभः सुबह 8.30 बजे तक 1 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी, सीएम योगी ने किया श्रद्धालुओं का अभिनंदन

महाकुंभ नगरः महाकुंभ में आज का दिन काफी विशेष है। आज अमृत स्नान का पहला दिन है। सुबह 8.30 बजे तक 1 करोड़ लोगों ने स्नान किया। बता दें कि आज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बता दें कि स्नान कार्यक्रम शाम तक चलेगा। महाकुंभ में पहले तो 13 अखाड़ों के साधुओं ने डुबकी लगाई उसके बाद आमजन ने डुबकी लगाई। आकड़े बताते है कि सुबह 8.30 बजे तक लगभग 1 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई, जो कि एक रिकॉर्ड है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर पोस्ट कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

अखाड़ों के साधु-संतों ने अमृत स्नान किया, शाम तक चलेगा कार्यक्रम


मकर संक्रांति के मौके पर अखाड़ों के साधु.संतों द्वारा अमृत स्नान जारी है। मकर संक्रांति पर सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने अमृत स्नान किया। गौरतलब है कि पहला अमृत स्नान कई मायनों में खास है। यह सोमवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम क्षेत्र में पहले बड़े स्नान के एक दिन बाद हुआ।

गौरतलब है कि अमृत स्नान के दौरान 13 अखाड़ों के साधु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाते हैं। इसके बाद आमजन स्नान कर सकते हैं। महाकुंभ मेले का मुख्य आकर्षण अमृत स्नान को ही माना जाता है। इसमें सबसे पहले स्नान का अवसर नागा साधुओं को दिया जाता है, आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो जब देवता और असुर समुद्र मंथन से निकले अमृत कलश की रक्षा के लिए एक.दूसरे से संघर्ष कर रहे थे, तो अमृत की 4 बूंदें 4 जगहों प्रयागराज, उज्जैन, हरिद्वार और नाशिक पर गिर गईं। इसके बाद यहां महाकुंभ मेले की शुरुआत की गई। नागा साधु भोले बाबा के अनुयायी माने जाते हैं और वह इस स्नान को सबसे पहले करने के अधिकारी माने गए। तभी से यह परंपरा चली आ रही कि अमृत स्नान पर सबसे पहला हक नागा साधुओं का ही रहता है। नागा का स्नानए धर्म और आध्यत्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है।

सीएम योगी ने क्या कहा


इस मौके पर सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट भी किया। उन्होंने कहाए श्यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है। आज लोक आस्था के महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुम्भ.2025ए प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में प्रथम अमृत स्नान कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालु जनों का अभिनंदन!।

MAHAKUMBH 2025: 14 जनवरी 2025 की समय सारिणी...यह भी पढ़े

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…