By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश एजेंडा > UP Politics 2027 : टोटी-वनस्पति पर तकरार, योगी-अखिलेश में आर-पार,‘योगी बनाम अखिलेश’ ‘27’ से पहले जुबानी जंग तेज
स्वदेश एजेंडा

UP Politics 2027 : टोटी-वनस्पति पर तकरार, योगी-अखिलेश में आर-पार,‘योगी बनाम अखिलेश’ ‘27’ से पहले जुबानी जंग तेज

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: June 6, 2026 8:48 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
5 Min Read
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

UP Politics 2027 : ‘वनस्पति V/s टोंटी’ यूपी में सियासत की नई खिचड़ी,सरकार-विपक्ष की बयानबाजी, क्या 2027 की तैयारी ?

UP Politics 2027 : उत्तर प्रदेश में टोटी और वनस्पति पर तकरार की, बात योगी और अखिलेश के बीच सियासी आर-पार की। बात ‘योगी बनाम अखिलेश’ की और ‘2027’ से पहले तेज होती जुबानी जंग की। उत्तर प्रदेश में अगले साल याने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की आहट से पहले दिग्गजों की बयानबाजी से राजनीतिक तपिश बढ़ने लगी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो चला है। हालही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तीखी जुबानी जंग ने प्रदेश की राजनीति को नया मुद्दा दे दिया है। दरअसल विश्व पर्यावरण दिवस के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए टोंटी चोरी का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि यदि कोई टोंटी चोरी कर रहा है तो उसे रोकना समाज की जिम्मेदारी है। उनके इस बयान को राजनीतिक हलकों में अखिलेश यादव पर तंज के तौर पर देखा गया। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों से पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री की भाषा और सरकार की नीतियों के साथ ही कार्यशैली पर सवाल उठाए। सपा नेताओं ने भाजपा पर मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति करने का आरोप लगाया। अब ये कोई पहली बार नहीं है जब बयानों को लेकर दोनों नेता आमने सामने हैं। इससे पहले भी एक दूसरे पर तंजकस कर योगी और अखिलेश एक दूसरे पर सियासी चुटकी लेते रहे हैं। लेकिन इस बार बयानबाजी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यह केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि 2027 के चुनावी रण की शुरुआती तैयारी है। इसी मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे लेकिन पहले ये रिपोर्ट देख लेते हैं।

UP Politics 2027

UP Politics 2027 : उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की बिसात बिछने से पहले सरकार और विपक्ष में जुबानी जंग लगातार बनी हुई है। सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच तीखी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप से सियासी पारा अक्सर गरमाया रहता है। इस बीच अब एक बार फिर ऐसी ही कुछ बयानबाजी से दोनों नेता आमने-सामने आ गए हैं। हालिया बयानबाजी में “टोंटी चोर” और “वनस्पति विवेक छीन लेती है” जैसे तंज राजनीतिक माहौल को और गरमा रहे हैं। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सियासी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हम हर घर नल जल योजना को आगे बढ़ा रहे हैं, कोई टोटी चोरी कर ले रहा है, कोई टोंटी खुला छोड़ दे रहा है। बयान देते हुए सीएम योगी मंद-मंद मुस्कुराते भी नजर आए। हालांकि योगी ने अपने बयान में किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन बयान को राजनीतिक कटाक्ष के रूप में देखा गया। और सियासी गलियारों में बयान को सपा नेता अखिलेश यादव पर लगे टोटी चोरी के आरोप से जोड़कर देखा गया।

UP Politics 2027 : दोनों नेताओं के बीच बढ़ती शब्दों की तल्खी को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि यह विवाद साल 2018 का है, जब मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अखिलेश यादव ने अपना सरकारी बंगला खाली किया था। उस समय भाजपा ने आरोप लगाया था कि बंगले से कीमती सामान और टोटियां गायब थीं। अखिलेश यादव ने तब भी इन आरोपों को खारिज किया था और अब इस मुद्दे के दोबारा उठने पर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। यह केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि 2027 के चुनावी नैरेटिव की शुरुआती लड़ाई है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह सियासी संग्राम और तेज हो सकता है।

read more : MP Investment Forum : LAC के बीच एमपी ने खुद को साबित किया निवेश का केंद्र, सीएम डॉ. मोहन बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP NewsUP Politics 2027uttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/ohh-my-dog-trailer-pankaj-tripathi/
मनोरंजन

‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/awarapan-2-arijit-singh-comeback/
मनोरंजन

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?