MP Rajya Sabha Election : राज्यसभा की लड़ाई, तीसरी सीट पर गरमाई,कांग्रेस-बीजेपी, किसके खाते में जाएगी तीसरी सीट ?
MP Rajya Sabha Election : मध्य प्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले इस मुकाबले में दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। बीजेपी ने अपनी दो पारंपरिक सीटों के लिए तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। लेकिन असली सस्पेंस कांग्रेस के कब्जे वाली तीसरी सीट को लेकर बन गया है, जिसे कब्जाने के लिए बीजेपी ने अंदरूनी तौर पर अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। कांग्रेस आलाकमान ने मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेताओं में भारी नाराजगी है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, भाजपा रणनीतिक तौर पर तीसरी सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।
MP Rajya Sabha Election : इसके लिए बकायदा अंदरखाने विधायकों के दस्तखत बतौर प्रस्तावक नामांकन फॉर्म पर कराए जा चुके हैं। हालांकि, पार्टी के आला नेता इस रणनीति पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीसरी सीट को लेकर बड़ा इशारा करते हुए कहा कि यदि पार्टी तीसरा उम्मीदवार देती है, तो उसे भी हम ही जिताएंगे। सियासी गलियारों में चर्चा ये है कि यदि बीजेपी बहुमत के आंकड़े का जुगाड़ करने में सफल रहती है, तो पूर्व विधायक जीतू जिराती या फिर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी पर दांव लगा सकती है। जिस पर मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि हम भाजपा की हर रणनीति से निपटने के लिये तैयार हैं। कुल मिलाकर अब राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट को लेकर बीजेपी कांग्रेस में खींचतान की स्थिति बनेगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन जिस तरह से तीसरी सीट को लेकर बीजेपी एक्टिव है और कांग्रेस में गुटबाजी की जो चर्चा तेज है। उससे कांग्रेस की टेंशन जरूर बढ़ी हुई है।।
read more : MAH BBA CET Result 2026 : जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

