Siswan Siwan Murder News: सिसवन में सोए हुए युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Siswan Siwan Murder News

संवाददाता/गगन पांडेय

Siswan Siwan Murder News बिहार के सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरिहर छपरा गांव से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ बुधवार की सुबह एक युवक की उसके ही घर के भीतर खून से लथपथ लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात अपराधियों ने युवक को उस वक्त निशाना बनाया जब वह गहरी नींद में सो रहा था। बदमाशों ने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे गांव में खौफ और दहशत का माहौल है।

Siswan Siwan Murder News रात को खाना खाकर सोया था, सुबह परिजनों के उड़े होश

मृतक की शिनाख्त हरिहर छपरा गांव के रहने वाले शिवकुमार राय के 30 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार राय के रूप में की गई है। राकेश अपने दो भाइयों में छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार की रात वह हमेशा की तरह परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया, तो परिजन उसे जगाने कमरे में पहुंचे। वहाँ का मंजर देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई; राकेश का शव बिस्तर पर खून से सना हुआ पड़ा था।

Siswan Siwan Murder News पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी टीमें

Siswan Siwan Murder News घर के भीतर हत्या की इस बड़ी वारदात की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और मामले की बारिकी से छानबीन की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए सीवान के सदर अस्पताल भेज दिया है।

Siswan Siwan Murder News हर पहलू पर जांच, जल्द होगा खुलासा

इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सिसवन थाना पुलिस का कहना है कि अपराधियों की धरपकड़ और हत्या की असली वजहों का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर तहकीकात कर रही है और दावा है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Read this: Taj Mahal Woman Tourist Fainted: ताजमहल पर भीषण गर्मी से महिला पर्यटक को आया चक्कर, पुलिस और CISF ने तुरंत देवदूत बनकर बचाई जान

Kailash Sarang Jayanti: कैलाश सारंग जयंती पर सेवा, सम्मान और संस्कारों का अनूठा संदेश

Kailash Sarang Jayanti: पुष्पांजलि एवं शरबत वितरण के माध्यम से मनाई गई

CG News: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG News: सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री का दौरा जारी CG

Top10News MP : मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें | 03 जून 2026

"मौसम का अलर्ट, CBI जांच में तेजी, नर्मदा पाइपलाइन हादसा और UCC