By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश एजेंडा > India Nepal Border Dispute : भारत-नेपाल सीमा विवाद, कब्जे वाले बयान पर फसाद ,नेपाल ने भारत की जमीन पर किया कब्जा – बालेन शाह
स्वदेश एजेंडा

India Nepal Border Dispute : भारत-नेपाल सीमा विवाद, कब्जे वाले बयान पर फसाद ,नेपाल ने भारत की जमीन पर किया कब्जा – बालेन शाह

Rakhi Verma Executive Editor
Last updated: June 2, 2026 7:36 pm
By Rakhi Verma Executive Editor
Share
6 Min Read
SHARE

Rakhi Verma Executive Editor

India Nepal Border Dispute : बालेन के विवादित बयान पर छिड़ा सियासी घमासान ,नेपाली सांसदों ने बालेन पर उठाये सवाल

India Nepal Border Dispute : नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत पर जमीन कब्जे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, दरअसल संसद में सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा था कि प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें पता चला कि न सिर्फ भारत ने नेपाल की जमीन पर कब्जा किया है, बल्कि नेपाल ने भी कई जगहों पर भारत की जमीन पर कब्जा किया है… बालेन पीएम बनने के 2 महीने बाद पहली बार नेपाली संसद को संबोधित कर रहे थे। उनके बयान को लेकर विपक्षी दल नाराज हो गए हैं। नेपाली कांग्रेस और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के कई सांसदों ने मांग की कि यह बयान संसद की कार्यवाही से हटाया जाए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री या तो अपने दावे के समर्थन में सबूत दें या फिर बयान वापस लें। जिसके बाद नेपाल के विदेश मंत्रालय ने सफाई देते हुए कहा कि ‘सीमा-पार कब्जा’ से मतलब नो-मैन्स लैंड के उन इलाकों से है, जहां दोनों देशों के लोग रहकर खेती करते हैं। अब भले ही नेपाल के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है लेकिन भारत पर जमीन कब्जे को लेकर सदन के अंदर के बयान के क्या मायने है?…क्या किसी देश का प्रधानमंत्री बिना किसी वजह पडोसी मुल्क के लिए सदन के अंदर ऐसे बयान दे सकता है ? इसी पर विस्तार से करेंगे चर्चा उससे पहले देखिये ये रिपोर्ट |

India Nepal Border Dispute

India Nepal Border Dispute : नेपाल में प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत-नेपाल सीमा को लेकर दिए गये बयान के बाद विवाद काफी बढ़ गया है। सोमवार को नेशनल असेंबली की बैठक विपक्षी पार्टियों ने रोक दी है। अलग-अलग पार्टियों के सांसदों ने प्रधानमंत्री बालेन शाह की टिप्पणियों का विरोध किया। बालेन शाह ने कहा था कि नेपाल ने भी भारत की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। सोमवार को जैसे ही संसद सत्र शुरू हुआ नेशनल असेंबली के सदस्य विरोध में खड़े हो गए। उन्होंने नेपाल-भारत सीमा मुद्दों पर प्रधानमंत्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की। सांसदों ने ज़ोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री खुद नेशनल असेंबली के सामने पेश हों और अपनी टिप्पणियों का आधार स्पष्ट करें। उन्होंने तर्क दिया कि यह मुद्दा नेपाल की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़ा है। नेशनल असेंबली की सदस्य राम कुमारी झाकरी ने कि प्रधानमंत्री का यह दावा देश के हित में नहीं था खासकर ऐसे समय में जब सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिक सक्रिय रूप से नेपाल के क्षेत्र की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि ऐसी टिप्पणियां भारत के साथ सीमा विवादों पर नेपाल के स्थापित रुख को कमजोर करती हैं।

India Nepal Border Dispute : उधर बयान पर मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री ने संसद में जिस मुद्दे का जिक्र किया, वह असल में दसगजा एरिया (नो-मैन्स-लैंड) में अतिक्रमण और क्रॉस-बॉर्डर कब्जे से जुड़ा है… नदी वाले इलाकों में नेपाल-भारत की सीमा को फिक्स्ड बाउंड्री सिद्धांत का इस्तेमाल करके तय किया गया था, जिसके नतीजे में ऐसे हालात बने जहां एक देश के नागरिक दूसरे देश के अधिकार क्षेत्र में आने वाली जमीन पर खेती करते हैं या रहते हैं…मंत्रालय ने कहा कि एक टेक्निकल कमेटी के अध्ययन से पता चला है कि नेपाल अभी जिस जमीन का इस्तेमाल कर रहा है और जिस पर उसका कब्जा है, वह सीमा के भारतीय हिस्से में आ सकती है, जबकि भारत जिस जमीन का इस्तेमाल कर रहा है और जिस पर उसका कब्जा है, वह नेपाली हिस्से में आ सकती है…यह सफाई बालेन शाह की पार्लियामेंट्री टिप्पणियों से शुरू हुई आलोचना और बहस के बाद आई है, जिसे कुछ लोगों ने भारतीय इलाके पर नेपाली दखल की बात माना था.. इसी संसदीय सत्र के दौरान बालेंद्र शाह ने यह भी कहा था कि नेपाल और भारत को सीमा से जुड़े मुद्दों पर मिलकर बात करनी चाहिए और दोहराया कि लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी से जुड़े विवाद डिप्लोमैटिक बातचीत से सुलझाए जाएंगे…. इधर इस पूरे मामले में भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके सीमा विस्तार के दावों को ‘असंगत’ (Untenable) करार दिया है। भारत ने संयमित और कूटनीतिक रुख अपनाते हुए इस मुद्दे को द्विपक्षीय बातचीत और विशेषज्ञों की मदद से सुलझाने पर ज़ोर दिया है

India Nepal Border Dispute : बढ़ते विवाद के बीच एक बड़ा सवाल है की क्या कोई प्रधानमंत्री देश की सीमाओं से जुड़े मुद्दों पर ऐसे बयान दे सकता है ? बालेन शाह की भारत पर जमीन कब्जे वाली टिप्पणी से दोनों देशों के संबंधों पर भी बात आ गई है | नेपाल में विपक्ष ने कड़े तेवर दिखाते हुए प्रधानमंत्री से स्पष्टीकरण माँगा है कि ‘प्रधानमंत्री को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि नेपाल ने भारतीय भूमि पर कहां और कैसे अतिक्रमण किया है।’ ऐसे में बढ़ते विवाद के बाद क्या बालेन शाह अपने बयान के लिए माफी मांगेंगे? ये भी बड़ा सवाल है

READ MORE : Moong Urad Procurement : 25 मई से 15 जून तक ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन ,किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाना प्राथमिकता

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Rakhi Verma Executive Editor
Follow:
राखी वर्मा एक प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार और स्वदेश न्यूज़ की कार्यकारी संपादक हैं, जिन्हें मीडिया जगत में 23 वर्षों से अधिक का उल्लेखनीय अनुभव है, और वे राजनीतिक और रक्षा संबंधी बहसों पर अपनी मजबूत पकड़ के लिए जानी जाती हैं। स्क्रीन पर उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को व्यापक रूप से सराहा जाता है। पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/mp-ucc-bill-passed/
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill: यूसीसी विधेयक पारित होना समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम : गोविंद सिंह राजपूत

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
https://swadeshlive.com/commonwealth-games-2026-india-schedule/
खेल

Commonwealth Games 2026 आज से शुरू, जानें भारत का पूरा शेड्यूल, लाइव प्रसारण और किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/ohh-my-dog-trailer-pankaj-tripathi/
मनोरंजन

‘Ohh My Dog’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी की नई थ्रिलर में दिखेगी इंसान और कुत्ते के रिश्ते की भावुक कहानी

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/awarapan-2-arijit-singh-comeback/
मनोरंजन

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?