By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > हरियाणा > ERV Vehicles : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई 312 ईआरवी वाहनों को हरी झंडी, हरियाणा पुलिस का रिस्पांस टाइम देश में सबसे बेहतर
हरियाणा

ERV Vehicles : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिखाई 312 ईआरवी वाहनों को हरी झंडी, हरियाणा पुलिस का रिस्पांस टाइम देश में सबसे बेहतर

Abhishek Singh
Last updated: June 1, 2026 6:31 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

ERV Vehicles : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी पहल

ERV Vehicles : हरियाणा में जन सुरक्षा और आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को गुरुग्राम के प्रसिद्ध लेजर वैली पार्क में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस के बेड़े में 312 नए इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स (ERV) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य सरकार का मानना है कि इस कदम से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को एक नई मजबूती मिलेगी।

Contents
ERV Vehicles : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी पहलERV Vehicles : होंडा इंडिया फाउंडेशन का सहयोगERV Vehicles : मात्र 7 मिनट 3 सेकंड में पहुंचती है मददERV Vehicles : जिलों के अनुसार वाहनों का आवंटनERV Vehicles : आधुनिक संसाधनों से बढ़ेगा नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा
ERV Vehicles

ERV Vehicles : होंडा इंडिया फाउंडेशन का सहयोग

पुलिस बेड़े में शामिल किए गए इन 312 वाहनों में 310 अत्याधुनिक मोटरसाइकिलें और 2 होंडा एलिवेट गाड़ियां शामिल हैं। इन वाहनों को होंडा इंडिया फाउंडेशन ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत हरियाणा पुलिस को सौंपा है। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 5 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए फाउंडेशन की सराहना की और कहा कि सरकार, प्रशासन और निजी क्षेत्र के संयुक्त प्रयासों से जनहित के कार्यों को हमेशा नई गति मिलती है।

ERV Vehicles : मात्र 7 मिनट 3 सेकंड में पहुंचती है मदद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस के कार्यबल और प्रतिबद्धता की जमकर तारीफ की। उन्होंने एक बेहद महत्वपूर्ण आंकड़ा साझा करते हुए बताया :-

राष्ट्रीय औसत : पूरे देश में पुलिस का औसत रिस्पांस टाइम लगभग 18 मिनट है।
हरियाणा पुलिस का रिकॉर्ड : हरियाणा पुलिस ने आधुनिक तकनीकों और बेहतर प्रबंधन की बदौलत इसे घटाकर मात्र 7 मिनट 3 सेकंड कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की स्थिति में जनता को कम से कम समय में सहायता उपलब्ध कराना ही वास्तविक सुशासन की पहचान है।

ERV Vehicles : जिलों के अनुसार वाहनों का आवंटन

आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए इन वाहनों को प्रदेश के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। जिलों के अनुसार वाहनों का वितरण इस प्रकार किया गया है :-

गुरुग्राम : 60 मोटरसाइकिलें और 1 होंडा एलिवेट गाड़ी
फरीदाबाद : 40 मोटरसाइकिलें और 1 होंडा एलिवेट गाड़ी तथा
अन्य जिले : 210 मोटरसाइकिलें।

ERV Vehicles : आधुनिक संसाधनों से बढ़ेगा नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। जब पुलिस तकनीक और बेहतर संसाधनों से सुसज्जित होती है, तभी नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होता है। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की और कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही एक सुरक्षित समाज की नींव रखती है।

READ MORE : Defence Services Staff College : डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में ग्रुप-सी के 78 पदों पर मौका, 12 जून तक करें ऑफलाइन आवेदन

TAGGED:ERV VehiclesGurugram Newsharyana governmentHaryana PoliceHonda India FoundationNAYAB SINGH SAINIRoad Safetyईआरवी वाहनगुरुग्राम न्यूजनायब सिंह सैनीसड़क सुरक्षाहरियाणा पुलिसहरियाणा सरकारहोंडा इंडिया फाउंडेशन
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

India First Hydrogen Train
हरियाणा

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

By Yoganand Shrivastava
Gurugram Thar Accident
हरियाणा

Gurugram Thar Accident: गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: पार्किंग में सो रही नौकरानी पर चढ़ी थार, मौत के बाद शव छोड़कर भागने का आरोप

By Yoganand Shrivastava
धारूहेड़ा NH-48 हादसा: डंपर से टकराया कैंटर, लगी भीषण आग; चालक सुरक्षित
Pin Postहरियाणा

Dharuhera Accident : धारूहेड़ा में NH-48 पर डंपर से टकराया कैंटर, लगी भीषण आग; चालक सुरक्षित

By Swadesh News
हरियाणा

Development Projects : हरियाणा में 340 करोड़ रुपये से अधिक के विकास और खरीद प्रस्तावों को मंजूरी, सरकार ने 15.11 करोड़ की बचत भी की

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?