,

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अलसुबह भीषण हादसा: ट्रक, कंटेनर और अर्टिगा में जोरदार भिड़ंत; चालक-क्लीनर की मौके पर मौत, 3 घायल

Mumbai-Pune Expressway:

Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की मुंबई लेन पर सोमवार सुबह-सुबह एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। खोपोली के पास चावल से लदे एक ट्रक, खाद्य तेल ले जा रहे बड़े कंटेनर और एक अर्टिगा कार के बीच हुई त्रिकोणीय टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस भीषण दुर्घटना के चलते महाराष्ट्र के सबसे व्यस्ततम हाईवे पर घंटों तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

Mumbai-Pune Expressway: नियंत्रण खोने से आगे चल रहे कंटेनर में घुसा ट्रक, कार भी आई चपेट में

यह दर्दनाक हादसा सोमवार (1 जून) सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे से मुंबई की तरफ जा रहे एक चावल से भरे ट्रक के चालक ने अचानक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। रफ्तार तेज होने के कारण ट्रक आगे चल रहे खाद्य तेल के कंटेनर से पीछे से बेहद जोरदार तरीके से टकरा गया। इसी दौरान बगल से गुजर रही एक अर्टिगा कार भी इन दोनों भारी वाहनों की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चावल से लदा ट्रक और तेल का कंटेनर दोनों सड़क पर ही पलट गए।

Mumbai-Pune Expressway: मौके पर ही थम गईं दो सांसें, घायलों की सूची आई सामने

इस हादसे में चावल ले जा रहे ट्रक के परखच्चे उड़ गए, जिससे उसके चालक और क्लीनर को गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस फिलहाल मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। वहीं, अर्टिगा कार और कंटेनर में सवार लोग घायल हुए हैं। घायलों के नाम इस प्रकार हैं:

  • लीलाबाई सस्ते (80 वर्ष) – अर्टिगा सवार (गंभीर रूप से घायल)
  • मुकिंदा सस्ते (56 वर्ष) – अर्टिगा सवार (मामूली चोट)
  • महेंद्र पाल (39 वर्ष) – कंटेनर चालक (मामूली चोट)

Mumbai-Pune Expressway: हाईवे पर बिखरा तेल और चावल, रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना के बाद दोनों बड़े वाहनों के पलटने से ट्रक में रखीं चावल की बोरियां और कंटेनर में भरा खाद्य तेल पूरी सड़क पर फैल गया। तेल बिखरने के कारण एक्सप्रेसवे की चारों लेन पर गाड़ियां फिसलने का खतरा पैदा हो गया, जिसे देखते हुए यातायात को तुरंत रोक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे ट्रैफिक पुलिस (बोरघाट), खोपोली पुलिस, आईआरबी पेट्रोलिंग, देवदूत सिस्टम, डेल्टा फोर्स और हेल्प फाउंडेशन सहित कई आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं।

Mumbai-Pune Expressway: अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल, यातायात कराया गया सुचारू

राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों ने तुरंत सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए खोपोली ग्रामीण अस्पताल तथा कामोठे स्थित एमजीएम (MGM) अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन और हाइड्रो मशीनों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड किया गया तथा सड़क पर बिखरे तेल व चावल को साफ कर यातायात को दोबारा सुचारू रूप से बहाल किया गया।

Read this: Uniform Civil Code : एमपी में लागू होगी UCC, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- जनता जरूर साझा करे सुझाव

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…