By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > स्वदेश एजेंडा > West Bengal Political Violence : TMC नेताओं पर हमला, क्या जनता ले रही बदला ? बंगाल में परिवर्तन, सरकार कायम करेगी सुशासन
स्वदेश एजेंडा

West Bengal Political Violence : TMC नेताओं पर हमला, क्या जनता ले रही बदला ? बंगाल में परिवर्तन, सरकार कायम करेगी सुशासन

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Last updated: May 31, 2026 8:17 pm
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Share
6 Min Read
SHARE

प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

West Bengal Political Violence : बदलापुर की सियासत, BJP ने किया आरोपों को खारिज,बंगाल में विरोध और हिंसा, क्या जनता की मंशा ?

West Bengal Political Violence : पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद अब बदलापुर की सियासत तेज होती दिख रही है।चुनावी नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक हिंसा, आरोप-प्रत्यारोप और नेताओं पर हमलों को लेकर माहौल लगातार गरमाया हुआ है। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले ने राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है। घटना को लेकर टीएमसी और भाजपा विरोधी दलों ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया है। दरअसल 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत और टीएमसी की सत्ता से विदाई के बाद बंगाल में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। चुनाव परिणामों के बाद कई इलाकों में हिंसा, विरोध और तनाव की खबरें सामने आई हैं। पुलिस ने सैकड़ों एफआईआर दर्ज की हैं और बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां भी हुई हैं। भाजपा का दावा है कि वह बंगाल को राजनीतिक हिंसा की संस्कृति से बाहर निकालने का काम कर रही है, जबकि टीएमसी का आरोप है कि नई सत्ता विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। बहरहाल अब बंगाल में असली लड़ाई सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करने की है। एक ओर भाजपा अपनी ऐतिहासिक जीत को स्थायी जनादेश साबित करने में जुटी है, तो दूसरी ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी खुद को मजबूत विपक्ष के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। बदलापुर की बहस के बीच राजनीतिक पारा लगातार चढ़ रहा है और आने वाले दिनों में यह टकराव और तीखा होने के संकेत मिल रहे हैं। इसी मुद्दे पर हम चर्चा करेंगे लेकिन पहले ये रिपोर्ट देख लेते हैं।।।।

West Bengal Political Violence : पश्चिम बंगाल में 15 सालों के बाद हुए सत्ता परिवर्तन ने राज्य की राजनीति को नई दिशा दी है। भाजपा की जीत को केवल सरकार बदलने के रूप में नहीं, बल्कि प्रशासनिक, वैचारिक और राजनीतिक बदलाव के बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सत्ता में आने के बाद भाजपा पूर्ववर्ती शासन से जुड़े मामलों की जांच, प्रशासनिक फेरबदल और राजनीतिक जवाबदेही के नाम पर बदले की राजनीति कर रही है। वहीं भाजपा का दावा है कि यह बदलापुर नहीं बल्कि परिवर्तन और सुशासन का अभियान है, जिसमें भ्रष्टाचार, अवैध घुसपैठ और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कार्रवाई की जा रही है। इस बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और सांसद कल्याणा बनर्जी पर हुए हमले ने बंगाल में सरकार और विपक्ष के बीच राजनीति गरमा दी है। टीएमसी का सीधा आरोप बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर है।टीएमसी ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। दावा किया जा रहा है कि भीड़ अभिषेक को गंभीर नुकसान पहुंचाना चाहती थी। ममता बनर्जी ने हमले को साजिश बताते हुए कहा कि अगर अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती अभिषेक को जल्द डिस्चार्ज कराने के लिए भाजपा नेताओं और पुलिस ने दबाव बनाया।

West Bengal Political Violence : उधर हमले और टीएमसी के आरोपों पर बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह हमला किसी राजनीतिक दल द्वारा प्रायोजित नहीं है, बल्कि यह टीएमसी शासन के नेताओं के भ्रष्टाचार, क्षेत्र में विकास न होना और टीएमसी की गुंडा गर्दी के खिलाफ स्थानीय जनता का भड़का आक्रोश है। बीजेपी का मानना है कि जैसी करनी वैसी भरनी।उधर अभिषेक बनर्जी के साथ हुई घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से बात कर चिंता जताई और अभिषेक के बेहतर इलाज व समर्थन की पेशकश की है। तो वहीं ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि शासक अब हत्यारे बन गए हैं। भाजपा शर्म करो। ममता ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों के समर्थन के लिए ममता ने आभार भी व्यक्त किया है।

West Bengal Political Violence : अभिषेक बनर्जी पर उस समय हमला हुआ जब वे दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर क्षेत्र में चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले का विरोध किया और उन पर अंडे-पत्थर फेंके गए। तो वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ। अब हमलों के पीछे टीएमसी का सीधा आरोप बीजेपी पर है। जिस पर बीजेपी का कहना है कि जो बोया सो काट रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।और पुलिस की कार्रवाई चल रही है। लेकिन बंगाल की यह घटना केवल एक हमले तक सीमित नहीं है, बल्कि भाजपा और TMC के बीच सत्ता, लोकतंत्र और राजनीतिक प्रतिशोध की लड़ाई का नया अध्याय बनती दिख रही है। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में सरकार और विपक्ष का ये सियासी संघर्ष क्या मोड़ लेता है।।

READ MORE : Liver Detox : लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आजमाएं बाबा रामदेव के ये बेहतरीन घरेलू उपाय

TAGGED:Abhishek BanerjeeAkhilesh YadavBengal Elections 2026Bengal NewsBengal Political CrisisBengal Political ViolenceBJPBJP vs TMCElection ViolenceHindi NewsKalyan BanerjeeLaw and OrderMamata BanerjeeMP NewsnewsOpposition PoliticsPolitical AttackPolitical Clashpolitical controversyRahul GandhiTMCTODAY NEWSWest Bengal GovernmentWest Bengal Politicsअखिलेश यादवअभिषेक बनर्जीकल्याण बनर्जीकानून व्यवस्थाचुनावी हिंसाटीएमसीनेताओं पर हमलापश्चिम बंगाल राजनीतिपश्चिम बंगाल सरकारबंगाल चुनाव 2026बंगाल परिवर्तनबंगाल राजनीतिक संकटबंगाल समाचारबंगाल हिंसाबदलापुर की राजनीतिबीजेपी बनाम टीएमसीभाजपाममता बनर्जीराजनीतिक टकरावराजनीतिक विवादराजनीतिक संघर्षराहुल गांधीविपक्षी राजनीतिसियासी घमासान
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

22 जुलाई 2026 का रोजगार राशिफल: नौकरी, करियर और बिजनेस में किस राशि की चमकेगी किस्मत?
Pin Postधर्म-संस्कृति

Career Horoscope 22 July 2026 : राशिफल, करियर, नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ किसे मिलेगा?

By Swadesh News
मध्यप्रदेश में UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए होगा समान कानून
मध्य प्रदेश

MP UCC Bill Passed : UCC विधेयक विधानसभा से पारित, CM मोहन बोले,अब सबके लिए होगा समान कानून

By Swadesh News
संसद में हंगामा जारी, NEET पेपर लीक पर PM मोदी बोले- 'यह घोर पाप, दोषियों को नहीं बख्शेंगे'
Pin Postस्वदेश एजेंडा

PM Modi on NEET : संसद में पक्ष-विपक्ष में टकराव, मुद्दों पर नहीं हो रही सार्थक बात

By Rakhi Verma Executive Editor
मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक 2026 पास, CM मोहन यादव बोले- अब सबके लिए एक समान कानून
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

UCC Bill Passed : सबको कानून एक समान, हिंदू हो या मुसलमान

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?