Mann Ki Baat : गर्मी में सेहतमंद रहने के लिए पीएम मोदी ने गिनाए देसी नुस्खों के फायदे
Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (31 मई) को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134 वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का जिक्र करते हुए लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान, देश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बचे रहने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं वाले ऐसे मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है प्रधानमंत्री ने कहा, इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ रही है। तेज धूप, गर्म हवाओं वाले ऐसे मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए खूब पानी पीते रहिए और सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का विशेष ध्यान रखिए। गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतों से बचे रहने लिए खूब पानी पीते रहिए, धूप में निकलना पड़े तो थोड़ा संभल कर निकलें। इस दिशा में सरकार की ओर से जो गाइ़डलाइंस जारी की गई हैं, उनका भी विशेष ध्यान रखिए।”

Mann Ki Baat : किचन में मौजूद हैं गर्मी से बचाव के तरीके: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने देशवासियों को अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा कि गर्मी से लड़ने और इस मौसम में स्वस्थ रहने का तरीका कई बार आसानी से हमारी रसोई (किचन) में ही मिल जाता है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे यहां गर्मी से लड़ने और इस मौसम में स्वस्थ रहने का तरीका कई बार आसानी से आपकी रसोई में ही मिल जाता है।]। जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, वैसे-वैसे हमारी रसोई का स्वाद और प्रकार भी बदल जाता है। लोग मटके का पानी पीना शुरू कर देते हैं और घरों में दही जमने लगता है।
Mann Ki Baat : ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की झलक हैं ये पारंपरिक देसी पेय पदार्थ
प्रधानमंत्री ने भारत के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक देसी पेय पदार्थों की तारीफ करते हुए कहा कि इनमें ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अद्भुत झलक मिलती है, ये सिर्फ पेय नहीं भारत के अलग-अलग हिस्से की परंपराओं का हिस्सा हैं। इसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक भी मिलती है। उन्होंने देश के विभिन्न कोनों में मिलने वाले इन स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थों का जिक्र किया :-
उत्तर भारत: आम पन्ना
मध्य प्रदेश : छाछ और रबड़ी
उत्तर प्रदेश : आम पन्ना
पंजाब और हरियाणा: ठंडी-ठंडी लस्सी
राजस्थान और गुजरात: छाछ
बिहार और झारखंड: सत्तू का शरबत
कोंकण और गोवा: कोकम शरबत
दक्षिण भारत: पानकम
ओडिशा: बेल पना
पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे बाजार के डिब्बाबंद प्रोडक्ट्स की जगह इन देसी पेयों का खूब सेवन करें, क्योंकि ये स्वाद के साथ-साथ सेहत का खजाना हैं और लू से बचाने में बेहद मददगार हैं।
Mann Ki Baat : गर्मियों में आम है सबसे खास, पीएम ने की ‘आम’ किसानों की तारीफ
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने गर्मियों के राजा ‘आम’ का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां गर्मियों में आम की चर्चा न होती हो। हर इलाके का अपना आम और अपना अनूठा स्वाद होता है। पीएम मोदी ने कहा, “मैं ‘मन की बात’ के माध्यम से आम की पैदावार से जुड़े अपने किसान भाई-बहनों की सराहना करता हूँ। आप देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए ‘आम’ नहीं बल्कि बहुत ‘विशेष’ किसान हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से मैं आम की पैदावार से जुड़े अपने किसान भाई-बहनों की प्रशंसा करूंगा। आप देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए आम किसान नहीं बहुत विशेष हैं, ऐसे ही छाए रहिए।”
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय : क्यों फायदेमंद है आम और आम का पन्ना?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी गर्मी के इस मौसम में आम और कच्चे आम के पन्ने के सेवन को बेहद लाभकारी मानते हैं :
नेचुरल हाइड्रेशन : आम में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेशन मिलता है।
इम्यूनिटी बूस्टर : इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को मजबूत बनाते हैं।
बेहतर पाचन : आम फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है, जो गर्मियों में पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।
Mann Ki Baat : इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई
गर्मी और पसीने के कारण शरीर से निकल जाने वाले जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई के लिए कच्चे आम का पन्ना दशकों से अचूक उपाय माना गया है। कच्चे आम के पन्ने का सेवन दशकों से लू से बचने के लिए किया जाता रहा है। गर्मी के दौरान पसीने से से निकल जाने वाले जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई के लिए भी आम का सेवन लाभकारी माना जाता है।





